Khabar Baazi
रोज़नामचा: अमेरिकी राष्ट्रपति का आगमन और आरक्षण पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान
हिंदी के प्रमुख अख़बारों ने आज एक नहीं अलग-अलग ख़बरों को प्राथमिकता दी है. कुछ अख़बारों ने जी 20 शिखर सम्मेलन तो कुछ ने एक देश, एक चुनाव तो कुछ ने सरसंघचालक मोहन भागवत के आरक्षण पर दिए गए बयान को प्रमुखता दी है.
आइए आज के प्रमुख अख़बारों की अन्य सुर्खियों पर भी एक नजर डालते हैं, लेकिन उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
अमर उजाला ने जी-20 सम्मेलन के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के भारत दौरे की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, बाइडेन शुक्रवार को दिल्ली पहुंचेंगे. वे पहले दिन ही दिल्ली में पीएम मोदी से द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. अख़बार ने व्हाइट हाउस के हवाले से लिखा कि जर्मनी, भारत और वियतनाम की तीन देशों के दौरे में सबसे ज्यादा वक्त भारत में बिताएंगे.
अख़बार ने भारतीय सूर्य मिशन आदित्य एल-1 का सूर्य की ओर सफलतापूर्व बढ़ने की ख़बर को को भी प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि आदित्य ने अंतरिक्ष से न सिर्फ पृथ्वी-चंद्रमा के दर्शन कराए, बल्कि सेल्फी भी ली. इसरो ने ये तस्वीरें भी जारी की हैं.
इसके अलावा स्वच्छ वायु सर्वेक्षण- वायु गुणवत्ता में मुंबई से बेहतर रही दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- जोड़ों के बीच प्रेम न हो तो साथ रहने के लिए कहना गलत, जी-20 सम्मेलन की वजह से दो दिनों तक वैश्विक राजधानी बनेगी दिल्ली, कई राज्यों में आज और कल से बारिश के आसार, एपल का बाजार पूंजीकरण 16.40 लाख करोड़ घटा, डीएमके सांसद ए राजा ने कहा- सनातन धर्म कुष्ठ और एड्स बीमारी जैसा और छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा आज आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आसियान शिखर सम्मेलन के संबोधन की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, पीएम मोदी ने कोविड-19 महामारी के बाद पूरी दुनिया के लिए एक नियम आधारित व्यस्था बनाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर ग्लोबल साउथ को आवाज देना सभी देशों को हित में है.
अख़बार ने जी-20 सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन की भारत यात्रा को दूसरी सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में पीएम मोदी और जो बाइडेन के बीच द्विपक्षीय वार्ता में जून में हुए रक्षा समझौतों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी. साथ ही जेट इंजन की कीमत पर भी चर्चा संभव है.
इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने कहा- देर से प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज होने और स्पष्टीकरण के अभाव होने पर सतर्क रहें निचली दालत, चीन में आइफोन पर प्रतिबंध बढ़ाने की खबरों के बीच एप्पल को 200 अरब डॉलर का झटका, पूर्णागिरी धाम में भू-धंसाव से कई जगह गहरी दरारें, जी-20 सम्मेलन में मेहमानों की सुरक्षा के लिए विश्व स्तरीय सुरक्षा का इंतजाम, एम्स में डीजल वाहनों पर रोक की तैयारी और दिल्ली में गुरूवार को हल्की बारिश- गर्मी से राहत आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक जागरण ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा जकार्ता में पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के संबोधन को पहली सुर्खी बनाया है. अख़बार ने लिखा कि दक्षिण चीन सागर में चीन के दबदबे के मुद्दे पर पीएम मोदी ने चीन को घेरा और कहा कि दक्षिण चीन सागर के लिए जो अचार संहिता बनाई जाए, उसमें उन देशों के हितों का भी ध्यान रखा जाए जो सीधे तौर पर सम्मेलन नहीं जुड़े हैं.
अख़बार ने जी-20 सम्मेलन को लेकर दिल्ली में पूरी तैयारी की ख़बर को प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि भारत में पहली बार दुनिया में आर्थिक दृष्टिकोण से दिग्गज देशों की बैठक होने जा रही है. 9-10 सितंबर तक होने वाले जी-20 सम्मेलन की पूरी तैयारियां हो गई हैं. ख़बर के मुताबिक, विदेश मंत्रालय से लेकर दिल्ली पुलिस ने अपने काम पूरे कर लिए हैं.
इसके अलावा सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने ली सेल्फी- पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी भेजीं, सनातन धर्म पर टिप्पणियों से विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा- डीएमके सांसद ए राजा ने सनातन धर्म की तुलना एचआइवी और कुष्ठ रोग से की, श्रीनगर में कृष्ण जन्माष्टमी पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा- मंदिरों में हुई भव्य सजावट, सुप्रीम कोर्ट का फैसला- उत्तर प्रदेश के 750 निजी तकनीकी कॉलेजों की मंजूरी के लिए समय बढ़ाया, ऑनलाइन कंपनियों के छल से बचाएगी केंद्र सरकार, सुप्रीम कोर्ट ने कहा- महिला तलाक मांगे तो अदालतें व्यापक रूप अपनाएं, पाकिस्तान में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों द्वारा प्रदर्शन- पुलिस लाठियां बरसाईं आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता ने आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत के बयान को पहली सुर्खी बनाया है. ख़बर के मुताबिक, मोहन भागवत ने कहा कि जब तक समाज में भेदभाव है, तब तक आरक्षण जारी रहना चाहिए. उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भेदभाव भले ही नज़र न आए, लेकिन अभी भी समाज में व्याप्त है.
अख़बार ने पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आसियान शिखर सम्मेलन के संबोधन को भी प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि राष्ट्रों की संप्रभुता व अखंडता के लिए सभी देशों की प्रतिबद्धता ज़रूरी है. ख़बर के मुताबिक, पीएम मोदी ने ये भी कहा कि भारत का मानना है कि दक्षिण चीन सागर के लिए आचार संहिता प्रभावी होना चाहिए और यह संयुक्त राष्ट्र समुद्री कानून के अनुरूप होनी चाहिए.
इसके अलावा द्रमुक नेता और सांसद ए राज ने कहा- सनातन धर्म एचआइवी और कुष्ठ रोग जैसा, जी-20 पर व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा- सफल मेजबानी के लिए भारत के साथ है अमेरिका, विधानसभा द्वारा पारित विधेयकों को रोकने के लिए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंनद बोस ने कहा- ममता बनर्जी राजभवन में करें प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के बेटे की पिस्तौल का लाइसेंस रद्द- एक व्यक्ति हत्या होने के बाद फैसला लिया गया, आईआईटी मंडी के निदेशक लक्ष्मीधर बोहरा ने कहा- मांस खाने से हिमाचल प्रदेश में आ रहीं आपदाएं और सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने सेल्फी ली- पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भेजीं आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर ने ‘एक देश, एक चुनाव’ की ख़बर को पहली सुर्खी बनाया है. अख़बार ने लिखा कि देश में लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की कवायद शुरू हो गई है. पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कार्यसमिति गठित की गई है. हालांकि, इससे पहले भी 2019 लोकसभा चुनाव से पहले नीति आयोग ने इस बारे में कहा था कि ऐसा कराना संभव नहीं है.
अख़बार ने भारतीयों की विदेश यात्रा में बढ़ोतरी की ख़बर को प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि यूक्रेन युद्ध के चलते पूरी दुनिया आर्थिक संकट में है लेकिन भारतीयों ने बीते एक साल में विदेश यात्रा पर खर्च दोगुना बढ़ा दिया है.
इसके अलावा कारोबारी से 127 करोड़ रुपए की ठगी-मुंबई की कई फर्मों पर केस, गूगल पर ऑनलाइन सर्चिंग की शक्ति बढ़ाने के लिए अवैध तरीकों के प्रयोग का आरोप- कोलंबिया में 12 सितंबर से होगी सुनवाई, हरियाणा की एक सभा में महिला द्वारा फैक्ट्री की मांग पर सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा- अगली बार चंद्रयान-4 में भेजेंगे, हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह पर यौन उत्पीड़न के मामले में जूनियर महिला कोच ने सीआईडी पर पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया, आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- 21वीं सदी एशिया की है, मिलकर आगे बढ़ेंगे, सूर्य मिशन आदित्य एल-1 ने पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भेजीं, दिल्ली में पीएम मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडेन की मुलाकात आज और सुप्रीम कोर्ट से मांग- सनातन धर्म पर तल्ख टिप्पणी के मामले में तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि पर हेट स्पीच का केस दर्ज हो आदि ख़बरों को भी अख़बार ने प्रमुखता दी है.
अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य