Khabar Baazi
रोज़नामचा: पीएम मोदी का 'इंडिया' पर निशाना और जारी ज्ञानवापी सर्वे बनी आज की सुर्खियां
हिंदी के प्रमुख अख़बारों ने रविवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत देश भर के 508 स्टेशनों के पुनर्विकास का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिलान्यास किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने इंडिया गंठबंधन पर निशाना साधा है. पीएम मोदी के बयान को आज ज्यादातर सभी अखबारों ने पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा है. इसके अलावा ज्ञानवापी सर्वे के दौरान प्राप्त आकृतियों और नूंह में हुई बुलडोजर कार्रवाई समेत अन्य ख़बरों को पहले पन्ने पर जगह मिली है.
आज के प्रमुख अख़बारों की सुर्खियों पर एक नजर डालें उससे पहले अगर आप रोज़नामचा को अपने ई-मेल पर पाना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें.
दैनिक जागरण अख़बार ने पीएम मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन के खिलाफ दिए गए बयान को प्राथमिकता दी है. लिखा है कि पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष नकारात्मक एवं पुराने ढर्रे पर चलने वाली राजनीति करता है. आगे उन्होंने कहा कि देश की जनता ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन से प्रेरित होकर ‘भ्रष्टाचार,वंशवाद एवं तुष्टीकरण-भारत छोड़ो’ के साथ खड़ी है. बता दें कि रविवार को पीएम मोदी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए लोगों को संबोधित कर रहे थे.
अख़बार ने ज्ञानवापी सर्वे के दौरान प्राप्त आकृतियों को भी अहमियत दी है. अख़बार ने लिखा कि रविवार को एएसआई सर्वे के दौरान गुंबद के नीचे से मंदिर के शिखर जैसे ढांचे मिले, जिनमें फूल, पित्तयां और कमल के फूल की स्पष्ट आकृतियां हैं. ख़बर के मुताबिक, जिस हॉल में नमाज होती है उसमें मंदिरों में दिखने वाले 20 से अधिक ताखे मिले. बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे किया जा रहा है.
इसके अलावा जिस होटल से हुई थी नूंह हिंसा में पत्थरबाजी उसपर चला दिया गया बुलडोजर, संसद की एक समिति ने कहा- हवाई यात्रा सस्ता एवं किफायती हो इसका ध्यान रखे सरकार, दिल्ली सेवा विधेयक आज राज्य सभा से भी हो सकती है पास, एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में हो सकती है 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, स्टेशन पुनर्विकास के नाम पर रेल किराए में बढ़ोतरी नहीं, मणिपुर में 10 और अर्धसैनिक बलों की तैनाती, पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना से 30 की मौत एवं 80 लोग घायल, जम्मू संभाग के रजौरी में मुठभेड़ के बाद फरार आतंकियों की तलाश में उतारे गए पैरा कमांडो, एक्स (ट्विटर) के मालिक ने कहा नियोक्ता से किए गलत व्यवहार तो करेंगे कार्रवाई आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
अमर उजाला अख़बार ने पीएम मोदी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधन को प्राथमिकता दी है. अख़बार ने लिखा कि पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि विपक्ष नकारात्मक राजनीति कर रही है. देश के विकास कार्यों को लेकर कहा कि विपक्ष न खुद काम करेगा और न किसी और को करने देगा. ख़बर के मुताबिक रविवार को पीएम मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए देशभर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास का शिलान्यास किया.
अख़बार ने दिल्ली सेवा बिल की राज्य सभा में पेशी को प्रमुखता दी है. अख़बार ने लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को राज्य सभा में दिल्ली सेवा विधेयक पेश करेंगे. वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया के सदस्यों ने भी विरोध करने की तैयारी कर ली है. बता दें कि यह बिल दिल्ली राजधानी क्षेत्र में प्रशासनिक अधिकारियों की तबादले के अधिकार से संबंधित है.
इसके अलावा नूंह हिंसा में जहां से हुई पत्थरबाजी उस होटल को किया गया ध्वस्त, चंद्रयान-3 ने चंद्रमा की कक्षा में पहुंचने के बाद भेजा पहला वीडियो, असम में इस वित्त वर्ष ही लागू होगा बहुविवाह रोकने वाला कानून, ज्ञानवापी सर्वे में मस्जिद के तहखाने में मिली मंदिरनुमा आकृति, ट्वीट करने से नौकरी गई तो मुकदमें का खर्च उठाएंगे मस्क, केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में हो सकती है 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, बिहार में जातिगत जनगणना को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई सोमवार से, मणिपुर में बीरेन सरकार की सहयोगी कुकी पीपुल्स अलाएंस ने वापस लिया समर्थन, पंजाब पुलिस ने बाढ़ की आड़ में पाकिस्तान से तस्करी करने वाले दो रैकेट का भंडाफोर कर 78 किलो किया हिरोईन जब्त आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
हिंदुस्तान अख़बार ने भी पीएम मोदी द्वारा विपक्षी गठबंधन पर किए हमले को ही प्राथमिकता दी है. अख़बार ने लिखा कि मोदी ने कहा कि पूरा देश भारत छोड़ो आंदोलन से प्ररित होकर भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण करने वाली पार्टी के खिलाफ खड़ा है. इस दौरान उन्होंने कहा हम नकारात्मक राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति की ओर अग्रसर हैं. लेकिन विपक्ष अभी भी पुराने ढ़र्रे पर काम कर रहा है.
अख़बार ने ज्ञानवापी सर्वे से प्राप्त आकृतियों की खबर को भी पहले पन्ने पर प्राथमिकता से छापा है. अख़बार ने लिखा कि रविवार को एएसआई की टीम ने व्यास जी के तहखाने एवं मस्जिद का सर्वे किया, जिसमें कई मंदिरनुमा आकृति मिली. इन सभी की कई पहलूओं से मैपिंग,फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई.
इसके अलावा चांद की कक्षा में पहुंचकर चंद्रयान-3 ने पहली तस्वीर भेजी, आज राज्य सभा में दिल्ली सेवा बिल पेश होने के दौरान हंगामे के आसार, इंफाल वेस्ट जिले में बेकाबू भीड़ ने 15 घरों में लगाई आग, नूंह हिंसा में पत्थरबाजों का ठिकान बना होटल ध्वस्त, भारतीय सेना की थियेटर कमान में अर्धसैनिक बल भी शामिल किए जाएंगे, पाकिस्तान क्रिकेट टीम सात साल बाद भारत आएगी, दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर और संपत्ति प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
जनसत्ता अख़बार ने भी नरेंद्र मोदी द्वारा विपक्ष पर प्रहार को प्राथमिकता दी है. अख़बार ने लिखा कि पीएम मोदी ने याद दिलाते हुए कहा कि 9 अगस्त आ रहा है. इसी दिन गांधी जी के नेतृत्व में भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी. इसके बाद अंग्रजों को देश छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा. भारत छोड़ो आंदोलन से प्ररित होकर पूरा देश बुराई के लिए कह रहा है ‘भारत छोड़ो.’ आगे कहा, चारों तरफ यही गूंज है ‘भ्रष्टाचार,वंशवाद और तुष्टीकरण करने वालों भारत छोड़ो.’
अख़बार ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी को मोदी उपनाम अवमानना मामले में राहत के बाद लोकसभा सदस्यता से जुड़ी ख़बरो को छापा है. अख़बार ने लिखा कि सोमवार को सबकी नजर लोकसभा सचिवालय पर होगी जो सुप्रीम कोर्ट के फैसले की समीक्षा करेगा और राहुल की लोकसभा सदस्यता बहाल करेगा.
इसके अलावा नूंह हिंसा में पथराव के लिए इस्तेमाल की गई अवैध इमारतें ध्वस्त, मणिपुर में हिंसा जारी, इंफाल में 15 घर फूंके गए, अमित शाह ने अजीत पवार के साथ मंच साझा करते हुए कहा- आप बहुत सही जगह पर आए लेकिन देर से आए, उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर में चोरी के आरोप में दो बच्चों के साध दुर्व्यवहार, संसद की एक समिति ने हवाई अड्डों को सस्ता एवं किफायती बनाने को कहा, योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र टिप्पणी, व्हाट्सअप ग्रुप का संचालक गिरफ्तार आदि ख़बरों को भी अख़बार ने पहले पन्ने पर जगह दी है.
दैनिक भास्कर अख़बार ने ज्ञानवापी सर्वे के दौरान प्राप्त आकृतियों को पहले पन्ने पर प्रमुखता से छापा है. लिखा है कि रविवार को एएसआई ने तीनों गुंबदों और पश्चिमी दीवरा का सर्वे किया, उन्हें गुंबदों के नीचे मंदिरों के शिखर जैसे ढ़ांचे मिले हैं. अध्ययन के बाद जो ढ़ांचे मिले हैं उनकी फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी की गई.
अख़बार ने नूंह हिंसा में जिस घर से पत्थरबाजी की गई थी उस घर को ध्वस्त होने की ख़बर को भी अहमियत दी है. अख़बार ने लिखा सहारा होटल और टाइल्स शोरूम को ध्वस्त कर दिया गया है. अख़बार के मुताबिक, इस हिंसा से जुड़े 162 स्थाई और 591 कच्चे अवैध स्ट्रक्चर ढहा दिए गए हैं.
इसके अलावा गुजरात के पाटीदार समुदाय में लड़कियों को शिक्षा के जरिए आगे बढ़ाने के प्रेरक प्रयास, वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम मोदी का बयान- भ्रष्टाचार, वंशवाद और तुष्टीकरण की राजनीति के खिलाफ पूरा देश खड़ा है, मैतेई समुदाय के महिला संगठन द्वारा इंफाल में फौजियों की आईडी जांच, 10 लाख में परीक्षा पास कराने का झांसा देते 2 पकड़े गए, पीएम मोदी ने कहा चावल निर्यात पर प्रतिबंध नेपाल पर लागू नहीं होगा, केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत हो सकती है बढ़ोतरी, हरियाणा के पुनित राणा ने 6 गोल्ड और एक ब्रांज मेडल जीता आदि ख़बरों को भी अख़बार ने प्रमुखता से जगह दी है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables