Report
मणिपुर हिंसा के खिलाफ हजारों लोगों का प्रदर्शन, बोले- क्या हम भारत के नागरिक नहीं?
मणिपुर में कुकी और मैती समुदाय में चल रहे हिंसक संघर्षों के बीच इंफाल में हजारों लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया. इस प्रदर्शन में नागा समूह के अलावा ज्यादातर लोग मैती समुदाय से थे. इनकी मांग थी कि सरकार जल्द से जल्द मणिपुर में शांति बहाल करे.
शनिवार सुबह 11 बजे थांगमीबंद थाउ मैदान से शुरू हुआ यह प्रदर्शन हप्ता कांगजीबुंग पर समाप्त हुआ. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने हाथों में नारे लिखी तख्तियां पकड़ी हुई थीं. इन तख्तियों पर ‘हमें चाहिए एनआरसी’, ‘हिंसा रोको’ और ‘घुसपैठियों को रोको’ आदि नारे लिखे हुए थे. बाहरी लोगों या घुसपैठियों की पहचान के लिए प्रदर्शनकारी एनआरसी की मांग कर रहे थे.
प्रदर्शन में शामिल एक कॉलेज छात्र ने कहा, ‘हम न पढ़ पा रहे हैं और न ही परीक्षा दे पा रहे हैं. क्या हम भारत के नागरिक नहीं जो आप शुरू से हमें नजरअंदाज करते आ रहे हैं? हम भी भारतीय हैं. प्जीज, हमारी तरफ भी ध्यान दो. हम इस सब से थक चुके हैं.’
प्रदर्शन में शामिल एक आंगनवाड़ी वर्कर ने कहा, ‘सरकार को शांति स्थापित करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिएं’
प्रदर्शन में शामिल बाकी लोगों ने क्या कुछ कहा जानने के लिए देखिए ये वीडियो.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables