Khabar Baazi
टाइम्स नाऊ से राहुल शिवशंकर का इस्तीफा, अटकलों का बाजार गर्म
टाइम्स नाउ के मुख्य संपादक रहे राहुल शिवशंकर ने चैनल को अलविदा कह दिया है. हालांकि, उनके चैनल छोड़ने की वजहों का खुलासा अभी नहीं हुआ है. न्यूज़लॉन्ड्री को यह भी पता चला कि शिवशंकर ने चैनल के व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं.
शिवशंकर ने अपना ट्विटर बायो अपडेट किया है, जिसमें उन्होंने "एडिटर-इन-चीफ टाइम्स नाउ, 2016 से 2023" तक लिखा है. चैनल के प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ सदस्य ने भी शिवशंकर के चैनल छोड़ने की पुष्टि की है.
कर्मचारियों को भेजे गए ई-मेल में, चैनल के एचआर विभाग ने लिखा है कि शिवशंकर ने "नेटवर्क से अलग होने का फैसला किया है. इसे देखते हुए, तत्काल प्रभाव से चैनल का संचालन समूह संपादक नविका कुमार के अधीन होगा. सभी टाइम्स नाउ टीम के ऑपरेटिंग कंटेंट मैनेजर अब से नविका को रिपोर्ट करेंगे."
शिवशंकर ने 2016 में न्यूज़एक्स के प्रधान संपादक के पद से इस्तीफा देने के बाद चैनल के साथ अपना सफर शुरू किया था. यहां वे प्राइमटाइम शो 'न्यूज़ऑवर' की मेजबानी करते थे. मीडिया इंडस्ट्री में शिवशंकर को करीब 20 से अधिक वर्षों का अनुभव हो चुका है. इस दौरान उन्होंने हेडलाइंस टुडे और इंडिया टुडे के साथ भी काम किया है.
शिवशंकर से जब उनके इस्तीफे की वजह जानने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री ने संपर्क किया तो उन्होंने कॉल का जवाब नहीं दिया. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री ने इस बारे में चैनल से भी संपर्क किया है. प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर यह रिपोर्ट अपडेट की जाएगी.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables