Report
प्रदर्शन कर रहे छात्रों को पुलिस ने फरीदाबाद से हिरासत में लेकर आगरा छोड़ा
नियुक्ति की मांग को लेकर एसएससी जीडी 2018 के छात्र नागपुर से पैदल चलकर फरीदाबाद पहुंचे. जहां उन्हें 4 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान हिरासत में ले लिया. बता दें कि यह छात्र 1 जून से पदयात्रा कर रहे हैं. लगातार इन छात्रों के साथ पुलिस बर्बरता की भी खबरें आ रही थीं. यही जानने के लिए न्यूज़लॉन्ड्री की टीम फरीदाबाद पहुंची. इस दौरान हमारे रिपोर्टर अनमोल प्रितम ने छात्रों और हरियाणा पुलिस से बातचीत की.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम जब हम मौके पर पहुंची तो छात्रों को एक पुलिस वैन में जबरदस्ती बैठाकर कहीं ले जाया जा रहा था. हमने उस वैन का पीछा किया. वैन का पीछा करते-करते करीब पांच घंटे के सफर के बाद हम आगरा पहुंचे. दरअसल इन छात्रों को आगरा के कैंट एरिया में छोड़ दिया गया. छात्रों ने हमें बताया कि उन्हें न तो पानी दिया गया और न ही खाने के लिए कुछ दिया गया. वह दो दिन से भूखें- प्यासे हैं. इन सभी छात्रों ने हमसे बातचीत की.
18 महीने से यह छात्र देश की राजधानी दिल्ली सहित अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन कर रहे हैं. छात्रों के मुताबिक यह सभी कर्मचारी चयन आयोग जीडी 2018 के चयनित छात्र हैं. आरोप है कि एसएससी ने 2018 में 60,210 पदों के लिए भर्तियां निकाली थीं लेकिन केवल 55,912 पद ही भरे गए. यह सभी छात्र चयन की सभी प्रक्रियाओं जैसे- लिखित परीक्षा, शारीरिक जांच और मेडिकल पास करने के बाद भी चयनित नहीं हो पाए, क्योंकि एसएससी ने रिजल्ट जारी करते वक्त पदों की संख्या घटा दी. जनवरी 2021 में रिजल्ट आने के बाद से ही छात्र आंदोलन कर रहे हैं.
देखिए पूरा वीडियो-
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions