Khabar Baazi
सीएनएन न्यूज़ 18 ने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट को बताया अपना, सोशल मीडिया पर हुई फजीहत
गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक नया बवाल खड़ा हो गया. दरअसल इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्टर एंड्रयू अमसान और फोटो जर्नलिस्ट अभिनव साहा की रिपोर्ट को सीएनएन न्यूज़ 18 अपनी बताकर वाहवाही लूट रहा था.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट है कि दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे त्यागराज स्टेडियम में एथलीटों और कोचों को स्टेडियम प्रशासन द्वारा शाम को जल्दी खाली करा लिया जाता था. ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली में राजस्व के प्रिंसिपल सचिव संजीव खिरवार को अपने कुत्ते के साथ घूमते थे और इसमें किसी भी तरह का दखल नहीं चाहते थे.
इस रिपोर्ट के पब्लिश होने के कुछ घंटे बाद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऐलान किया कि ऐसी सारी जगह खिलाड़ियों के लिए रात 10 बजे तक खुली रहेंगी.
इसके बाद सीएनएन न्यूज़ 18 ने इस सूचना को अपने चैनल पर खूब चलाया कि "मेगा न्यूज़ 18 इम्पैक्ट" “न्यूज़ 18 का असर”. यानी चैनल हर थोड़ी देर में स्क्रीन पर 'मेगा न्यूज़ 18 इम्पैक्ट फ़्लैश कर रहा था. इसी बीच एक ट्विटर यूजर ने हवाला दिया कि यह रिपोर्ट आपकी नहीं बल्कि इंडियन एक्सप्रेस के अभिनव साहा की है.
बाद में उक्त रिपोर्टर, फोटो जर्नलिस्ट और दूसरे कई पत्रकारों ने इस झूठ का पर्दाफाश किया.
इंडियन एक्सप्रेस के रिपोर्टर एंड्रयू अमसान ने ट्वीट किया, “प्रिय मित्र सीएनएन न्यूज़ 18, यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट इंडियन एक्सप्रेस के लिए मेरी है और फोटो अभिनव साहा का है. मुझे लगता है कि इसे मेगा न्यूज़ 18 इंपैक्ट कहना गलत होगा. हालांकि उन्होंने अब यह ट्वीट डिलीट कर दिया गया है.
सीएनएन न्यूज़ 18 ने भी इस खबर से जुड़े ट्वीट को डिलीट कर लिया है.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage