Khabar Baazi
ज़ी न्यूज़ के शो "देश हित" में यूक्रेन में फंसे भारतीयों का जिक्र तक नहीं
रूस और यूक्रेन में युद्ध छिड़ा हुआ है. यूक्रेन में भारी तादात में भारतीय फंसे हुए हैं. यूक्रेन में फंसे भारतीयों के सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी वायरल हैं जिनमें छात्र भारत सरकार से वहां से सुरक्षित निकालने की मांग कर रहे हैं. इस बीच कुछ मीडिया चैनल अपने प्राइम टाइम में यूक्रेन में फंसे भारतीयों की बातचीत के बजाय मोदी और पुतिन के संबंधों पर बातें कर रहे हैं.
जी न्यूज़ पर रात 8 बजे एंकर अदिति त्यागी प्राइम टाइम में "देश हित" नाम से एक शो करती हैं. गुरूवार रात 8 बजे यह पूरा शो यूक्रेन और रूस विवाद पर ही आधारित था.
एंकर अदिति त्यागी शो की शुरुआत में कहती हैं कि इस कार्यक्रम में हम देशहित की बात करते हैं. इसके बाद वह कहती हैं कि रूस और यूक्रेन में युद्ध की शुरुआत हो चुकी है. युद्ध में पहले दिन क्या हुआ और इससे जुड़ा हमले का हर वीडियो हम आपको दिखाएंगे. साथ ही कहती हैं कि प्रधानमंत्री ने अहम बैठक की है इस बैठक में क्या हुआ और कौन-कौन शामिल हुए इन सभी का जवाब आपको देश हित में मिलेगा.
कुछ विजुअल के साथ आगे दिखाया जाता है कि क्या यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत है. ये पुतिन है... घर में घुसकर मारता है!
इसके बाद एंकर फिल्म बच्चन पांडे का एक डायलॉग सुनाती हैं और कहती हैं कि भौकाल बनाए रखने के लिए भय बनाए रखना बहुत जरूरी है. एंकर आगे कहती हैं कि रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भय और भौकाल दोनों बनाए रखने के लिए युद्ध का रास्ता चुना है, उन्होंने यूक्रेन पर घर में घुसकर हमला किया है.
इस शो में एंकर अदिति पांच बड़ी बातें भी बताती हैं-
1- यूक्रेन पर रूस का अटैक 25 शहरों पर कब्जा
2- यूक्रेन की राजधानी कीव में घुसे रूस के टैंक
3- अब तक यूक्रेन के 40 सैनिकों की मौत का दावा
4- यूक्रेन का दावा रूस के 6 फाइटर जेट, 2 हेलीकॉप्टर, 4 टैंक तबाह
5- रूस यूक्रेन वॉर पर प्रधानमंत्री मोदी की बैठक
शो में आगे कुछ विजुअल्स के साथ फिर- पुतिन की दहाड़... यूक्रेन में घुसकर वार..
इस पूरे शो में एक बार भी देश हित जैसी कोई बात नहीं दिखाई देती है. न ही एक बार उन लोगों का जिक्र किया जाता है जो भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं.
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक 18,000 से ज्यादा भारतीय अब भी यूक्रेन में हैं. इससे पहले बताया जा रहा था कि करीब 25-30 हजार भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं जिनमें से कुछ को भारत सुरक्षित लाया गया है.
पत्रकार अभिषार शर्मा ट्वीट कर कहते हैं, "हमारे बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं और चैनल प्राइम टाइम पर चल रही गंदगी को देखिए."
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage