Khabar Baazi
जनज्वार के संपादक अजय प्रकाश के खिलाफ एफआईआर
उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों को कवर करने गए डिजिटल मीडिया संस्थान 'जनज्वार' के संपादक अजय प्रकाश के खिलाफ उत्तराखंड पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने अजय के खिलाफ मुकदमा 7 फरवरी 2022 को उधम सिंह नगर के पुलभट्टा इलाके के आरटीओ की शिकायत पर दर्ज किया है.
एफआईआर में कहा गया है कि आरटीओ के द्वारा वाहन जांच की प्रक्रिया में अजय प्रकाश और उनके दो साथियों, विनोद कुमार गंगवार और अंकित गोयल ने बाधा डालने की कोशिश की. इसके बाद आरटीओ की शिकायत पर पुलिस ने इन तीनों लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता या आईपीसी की धारा 186,188, 269, 270, 353 और आपदा प्रबंधन नियम 2005 की धारा 56 के तहत मामला दर्ज किया.
जनज्वार की खबर के मुताबिक उनकी टीम ने चेकिंग के दौरान आरटीओ के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार का विरोध किया. इस पर आरटीओ भड़क गए और उन्होंने कथित तौर पर उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दी. इसके बाद उक्त आरटीओ और शिकायतकर्ता विपिन कुमार सिंह ने अजय प्रकाश और बाकी दोनों के खिलाफ तहरीर दी जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian