Khabar Baazi
पॉजिटिव न्यूज़ दिखाने वालों को मिलेगा सरकारी विज्ञापन- ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक कार्यक्रम में कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को सरकार की पॉजिटिव न्यूज़ दिखानी चाहिए. अगर वो ऐसा करते हैं तो मैं उस जिले के डीएम(जिलाधिकारी) से कहूंगी की उन्हें विज्ञापन दिया जाए.
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह बात एक कार्यक्रम के दौरान एक सवाल के जवाब में कही. उन्होंने कहा, “सरकार के बारे में पॉजिटिव खबर दिखाने वाले पत्रकार डीएम कार्यालय या अन्य कार्यालयों में अपनी खबर को भेजें ताकि उन्हें भी पता चल सके कि अखबार में सरकार के बारे में अच्छी खबर दिखाई जा रही है. ऐसा करने वालों को विज्ञापन दिया जाए.”
यह पहली बार नहीं है जब समाचार संस्थानों को सरकार के हक में खबर दिखाने पर विज्ञापन देने की बात कही गई है. इससे पहले हरियाणा सरकार ने एक आदेश दिया था कि सभी जिलों से प्रकाशित/वितरित होने वाले सभी प्रकार के समाचार पत्रों/पत्रिकाओं व न्यूज़ चैनल जोकि सरकार की निगेटिव या पॉजिटिव कवरेज कर रहे हैं उनकी लिस्ट बनाई जाए. हालांकि इस आदेश पर विवाद बढ़ने के बाद सरकार ने इसे वापस ले लिया था.
***
बता दें कि सरकार या कॉरपोरेट के पैसे से चलने वाला मीडिया कभी भी आपके हक की बात नहीं करेगा. वह सिर्फ सरकार के पक्ष में खबरें दिखाएगा. जैसा की ममता बनर्जी ने कहा सरकार को लेकर पॉजिटिव खबर दिखाने वालों को विज्ञापन मिलेगा. न्यूज़लॉन्ड्री किसी से विज्ञापन नहीं लेता है, हम सब्सक्राइबर्स के सहयोग से चलते है. इसलिए न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और गर्व से कहें, मेरे ख़र्च पर आजाद हैं खबरें.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage