Report
ग्राउंड रिपोर्ट: किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं के लिए कैसा रहा एक साल
किसान आंदोलन को एक साल हो गया है. यह आंदोलन आगे कितना चलेगा अभी कोई नहीं जानता है. हालांकि पीएम मोदी द्वारा तीनों विवादित कृषि कानूनों को वापस लेने के ऐलान के बाद माना जा रहा है कि आंदोलन अब जल्द ही खत्म हो जाएगा. किसान आंदोलन को कई कारणों से याद रखा जाएगा. इस आंदोलन में हर उम्र, वर्ग और जाति के लोगों ने हिस्सा लिया. खासतौर से महिलाएं भी इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर शामिल हुईं. यही नहीं महिलाएं पुलिस की लाठियां खाने में भी आगे रहीं.
आंदोलन में शामिल महिलाओं का कहना है कि इस आंदोलन ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया है. जहां महिलाएं पहले राजनीति से कटी हुई थीं वह भी अब राजनीति में दिलचस्पी ले रही हैं. वह कहती हैं कि अब वह खुद सोच विचार करके वोट कर सकती हैं. उन्होंने अब परिवार के साथ साथ अपने लिए भी आवाज उठाना सीख लिया है.
इस आंदोलन में महिलाओं ने क्या-क्या सीखा है और इस दौरान उनमें क्या बदलाव आए हैं, यह जानने के लिए पूरा वीडियो देखें-
Also Read: किसान आंदोलन में निहंग सिखों की भूमिका?
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार