Khabar Baazi
डिजिटल मीडिया कंपनी स्कूपव्हूप को गुड ग्लैम ग्रुप ने खरीदा
गुड ग्लैम ग्रुप ने डिजिटल मीडिया और लाइफस्टाइल कंटेंट पर काम करने वाली कंपनी स्कूपव्हूप को खरीद लिया है.
गुड ग्लैम ग्रुप के सहसंस्थापकों में से एक प्रियंका गिल ने बिजनेस स्टैंडर्ड से इस खरीद पर कहा, "स्कूपव्हूप लाखों लोगों के लिए एकमात्र डिजिटल कंटेंट प्लेटफॉर्म रहा है. इस अधिग्रहण के साथ भारत के दो सबसे बड़े डिजिटल मीडिया ब्रांड के साथ आने से गुड ग्लैम ग्रुप की ग्रोथ होगी.”
कंपनी ने एक प्रेस नोट में कहा, ”स्कूपव्हूप का अधिग्रहण, जिसके पास 60 प्रतिशत से अधिक पुरुष पाठक हैं. इस खरीद से कंटेंट टू कॉर्मस क्षेत्र में पुरुषों के लाइफस्टाइल क्षेत्र में कंपनी को मदद मिलेगी. अगले तीन वर्षों में ग्रुप 500 करोड़ का निवेश पुरुषों के फैशन सेगमेंट में करेगा.
बता दें कि गुड ग्लैम कंपनी का मुख्य व्यव्साय डायरेक्ट टू कंजूमर ब्यूटी और पर्सनल केयर क्षेत्र में है. जिसमें कंपनी के पास पहले से ही मायग्लैम ब्रांड है. इससे पहले अक्टूबर महीने में कंपनी ने बेबी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी द मॉम कंपनी को 500 करोड़ में खरीदा था.
गुड ग्लैम ग्रुप के फाउंडर और सीईओ दर्पण संघवी ने अधिग्रहण पर कहा, “मैं लंबे समय से स्कूपव्हूप का प्रशंसक रहा हूं. इस अधिग्रहण के बाद कंपनी स्कूपव्हूप के पाठकों का उपयोग कर पुरुष सौंदर्य और पर्सनल केयर क्षेत्र में अपना विस्तार करेगी.
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian