Khabar Baazi
तमिलनाडु में क्लास न आने पर छात्र की पिटाई के वीडियो को सुदर्शन टीवी ने दिया धार्मिक रंग
तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले के चिदंबरम में एक स्कूल में हुई छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस वीडियो में शिक्षक एक छात्र को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. शिक्षक ने छात्र के बाल पकड़े हुए हैं और उसके साथियों के सामने डंडे और लातों से पिटाई कर रहे हैं. इस दौरान पीड़ित छात्र को वीडियो में फर्श पर घुटनों के बल आरोपी शिक्षक से याचना करते और रोते हुए भी देखा जा सकता है.
यह वीडियो क्लास के ही एक छात्र ने रिकार्ड किया है. वीडियो वायरल होने के बाद कुड्डालोर जिला कलेक्टर ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं. छात्र को चिदंबरम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जांच पैनल ने घटना पर छात्र और शिक्षक दोनों से पूछताछ की है.
पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.
द हिंदू की खबर के मुताबिक, क्लास बंक किए जाने को लेकर छात्र की पिटाई की गई. स्कूल के हेडमास्टर गुगनंधन जब स्कूल में राउंड लगा रहे थे, उस वक्त उन्हें पता चला की छात्र क्लास में नहीं जा रहा है. जिसकी शिकायत उन्होंने फिजिक्स के टीचर से की. इसके बाद शिक्षक सुब्रमण्यम ने छात्र की बेरहमी से पिटाई की.
यह खबर लगभग सभी मीडिया संस्थानों ने प्रकाशित की है. जिसमें बताया गया है कि शिक्षक ने क्लास में न जाने की वजह से बच्चे की पिटाई की. बावजूद इसके सुदर्शन टीवी और उसके प्रधान संपादक ने इस मामले को धर्म से जोड़ दिया.
मामले में चैनल के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके ने ट्वीट करते हुए लिखा, “तमिलनाडु के सरकारी स्कूल में हिंदू छात्र की सिर्फ इसलिए पिटाई की गई क्योंकि उसने रुद्राक्ष पहना हुआ था..!! ईसाई शिक्षक ने छात्र की क्रूरता से पिटाई की तथा स्कूल से भी भगा दिया..!!”
यह बात और वीडियो सुदर्शन टीवी ने भी ट्विटर पर पोस्ट की है.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
From Pugalia to Kanwal: Adani’s NDTV bleeds another quarter as it plans to raise Rs 800 cr