Khabar Baazi
लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए पत्रकार के पिता ने मंत्री के बेटे के खिलाफ दी शिकायत
लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में मृतक पत्रकार रमन कश्यप के पिता ने केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र और पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, रमन के पिता राम आसरे कश्यप ने कहा, उनके बेटे की मौत गाड़ी से कुचलने से हुई है, उनके शरीर पर लाठी-डंडे से चोट के निशान नहीं हैं, बल्कि घसीटने और रगड़ के निशान हैं, जो गाड़ी के हैं.
निघासन पुलिस स्टेशन में दी गई शिकायत में राम आसरे ने कहा, ”केंद्रीय मंत्री के बेटे आशीष मिश्र और उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेरे बेटे को मारा है.”
बता दें कि लखीमपुर खीरी मामले में अभी तक कुल दो एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. पत्रकार के पिता द्वारा दी गई शिकायत अलग है. पत्रकार के भाई पवन ने बताया, “महामारी के समय उसकी नौकरी चली गई, उसके बाद उसने एक चैनल में स्ट्रींगर के तौर पर काम शुरू किया था. वह कुछ समय से किसान प्रदर्शन को कवर कर रहे थे.”
टाइम्स के मुताबिक निघासन पुलिस ने कहा, पत्रकार की हत्या के लिए आशीष मिश्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है. क्योंकि यह घटना तकुनिया में हुई इसलिए यह शिकायत वहां भेजी जा रही है.
न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, लखीमपुर खीरी के तिकुनिया थाने में हिंसा को लेकर अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या और आपराधिक साजिश सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage