Khabar Baazi
मीडिया द्वारा छवि खराब करने को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, मांगा 25 करोड़ का हर्जाना
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे हाईकोर्ट से अपने खिलाफ सोशल मीडिया और वेबसाइट पर आपत्तिजनक कंटेट छपने से रोक लगाने की मांग की है. अपनी याचिका में अभिनेत्री ने कई मीडिया रिपोर्ट्स का जिक्र किया है, जिसमें झूठ और छवि खराब करने की बात कही गई है.
शिल्पा ने कुछ मीडिया घरानों से बिना शर्त माफी मांगने, सभी अपमानजनक सामग्री को हटाने और 25 करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है.
आवेदन में कहा गया है कि उनके खिलाफ प्रकाशित अपमानजनक सामग्री ने परिवार के सदस्यों की छवि खराब कर दी है, जिसमें उनके नाबालिग बच्चों और बुजुर्ग माता-पिता और करीबी सहयोगी शामिल हैं. छवि खराब करने से उनके व्यवसाय और बिजनेस को नुकसान हुआ है.
बता दें कि मुंबई पुलिस ने 20 जुलाई को राज कुंद्रा को पॉर्न फिल्म बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया था. जिसके बाद स्थानीय कोर्ट ने कुंद्रा को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra