Media
एबीपी गंगा के रिपोर्टर के साथ कन्नौज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की मारपीट
उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस की मौजदूगी में एबीपी गंगा के पत्रकार नित्य मिश्रा के साथ मारपीट की. इस दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने पत्रकार को पहले बंधक बनाया और फिर उनके साथ मारपीट की.
जिस वक्त हमला किया गया तब पत्रकार नित्य मिश्रा कन्नौज के सौरिख विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख चुनाव की कवरेज कर रहे थे. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस की मौजदूगी में पत्रकार के साथ मारपीट की गई और पुलिस इस दौरान मूक दर्शन बनी रही.
इस घटना पर एबीपी गंगा के पत्रकार राजेंद्र देव ने पत्रकार से साथ हुई मारपीट पर ट्वीट करते हुए लिखा, “पुलिस की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कन्नौज में एबीपी गंगा के संवाददाता नित्य मिश्र को बंधक बना कर बेरहमी से पीटा. पुलिस मूकदर्शक बनी रही. क्या ये कानून का राज है? क्या ऐसे होंगे स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव? क्या ये प्रेस की आजादी की रक्षा है?”
न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में पत्रकार नित्य मिश्रा कहते हैं, “पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से यह हमला हुआ है. वहां मौजूद कई पत्रकारों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने हमला किया. इस दौरान बहुत से भाग गए. मुझे उन लोगों ने पकड़ लिया और मेरे साथ मारपीट की और मेरे सहयोगी से कैमरा छीन लिया.”
नित्य आगे कहते हैं, “ब्लॉक प्रमुख चुनाव को लेकर हम लोग रिपोर्टिंग करने गए थे. लोकतंत्र से खिलवाड़ किया जा रहा है. बीजेपी कार्यकर्ता किसी अन्य पार्टी के उम्मीदवार को नामांकन दाखिल नहीं करने दे रहे हैं. हम लोग उसी को शूट कर रहे थे. इसी दौरान उन लोगों ने हमला कर दिया.”
पुलिस की कार्यशैली पर वह कहते हैं, “पुलिस की मौजदूगी में यह सब हुआ है उनसे और क्या उम्मीद की जा सकती है. हमले के बाद एसपी और कलेक्टर ने फोन बंद कर दिया है. मैनें शिकायत दी पुलिस में, अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है. ऐसे पुलिस और प्रशासन से क्या ही न्याय की उम्मीद की जाए.”
पुलिस के सामने हुई इस मारपीट पर जिले के एसपी प्रशांत वर्मा न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में कहते हैं, “हमने पत्रकार की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है. अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. जल्द ही जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.”
क्या घटनाक्रम पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई की गई? इस पर प्रशांत वर्मा कहते हैं, “अभी जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.”
एबीपी न्यूज ने अपनी खबर में समाजवादी पार्टी के एमएलसी उदयवीर सिंह से बात की है. उदयवीर आरोप लगाते हुए कहते हैं, हमला पुलिस के लोगों ने ही कराया है. ये सब डीएम, एसपी की शह पर हो रहा है.
गौरतलब हैं कि पिछले महीने ही एबीपी गंगा के एक अन्य पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. पत्रकार ने कुछ दिनों पहले ही जिला पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर बताया था कि उनकी जान को खतरा है.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables