Khabar Baazi
गाजियाबाद वायरल वीडियो मामले में ट्विटर ने 50 ट्वीट्स पर लगाई रोक
गाजियाबाद में बुजुर्ग से अभद्रता और मारपीट से संबधित 50 से ज्यादा ट्वीट्स को ट्विटर ने प्रतिबंधित कर दिया है. उन सभी ट्वीट पर प्रतिबंध लगाया गया है जिसमें बुजुर्ग से मारपीट और अभद्रता का वीडियो कंटेंट था. मीडियानामा की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार के द्वारा कार्रवाई करने की मांग के बाद ट्विटर ने यह कदम उठाया है.
ऑनलाइन ट्वीट्स को हटाना और उस पर काम करने वाली संस्था लूमेन डाटाबेस ने बताया है अभी के लिए भारत में ट्विटर यूजर्स के लिए यह ट्वीट रोक दिए हैं.
बता दें कि इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने कहा था कि यह एक व्यक्तिगत मामला था जिसे सोशल मीडिया के द्वारा सांप्रदायिक रूप दे दिया गया. इस मामले में सांप्रदायिक दंगा फैलाने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने ट्विटर सहित ट्विटर इंडिया, ऑल्ट न्यूज के पत्रकार मोहम्मद जुबैर, स्वतंत्र पत्रकार राणा अय्यूब, पत्रकार सबा नकवी और द वायर समेत कुछ कांग्रेसी नेताओं पर भी केस दर्ज किया है.
इस बीच गाजियाबाद पुलिस द्वारा ट्विटर इंडिया के प्रबंध निदेशक को बुलाए गए पूछताछ के नोटिस पर मनीष माहेश्वरी ने कहा, वह वीडियो कॉल पर पूछताछ के लिए उपलब्ध है. वह “मामले से सीधे तौर पर शामिल नहीं है.”
Also Read: जब कार्टूनिस्ट देश के लिए ख़तरा बन जाए
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian