Rajasthan coronavirus
अलवर: कोविड और राजनीति में फंसकर मर गए मरीज़
राजस्थान के अलवर में, महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन, आईसीयू बेड और वेंटीलेटर की कमी के कारण कोविड मरीज़ों की मृत्यु हो गई. शहर का एक बड़ा सरकारी अस्पताल अगर पूरी तरह से काम करता तो संकट की गंभीरता को कम किया जा सकता था. 33 वर्षीय राहुल शर्मा की 22 मई को मृत्यु हो गई. शहर में इलाज नहीं मिल पाने के कारण उन्हें दौसा ले जाना पड़ा. वहां भी उन्हें न ऑक्सीजन मिला, न उन्हें कोई डॉक्टर देखने आया.
परिवार का कहना है कि अगर अलवर का ईएसआई अस्पताल चालू होने के लिए किसी नेता द्वारा उद्घाटन का इंतज़ार नहीं करता तो शायद उनके बेटे की जान बच जाती. यह कहानी केवल राहुल की नहीं है. उनके जैसे अलवर के कई मरीज़ ईएसआई अस्पताल से उम्मीद लगाए बैठे थे कि उन्हें वहां इलाज मिलेगा मगर सरकार ने राजनेता द्वारा अस्पताल शुरू कराने में देरी कर दी.
Also Read
-
Knives, pistols and ‘aura farming’: Inside Delhi’s teen ‘gangs’
-
‘Regional reporters once showed enterprise, but became part of pack reporting’
-
Gurugram is actually drowning in its own real estate boom
-
Rs 428 crore in, Rs 1 crore out: How Chinese capital and public money vanished into Gurugram’s garbage
-
Public money, govt line: How DD News used pro-Modi govt farmer leaders to push E20