Khabar Baazi
उत्तर प्रदेश: ऑक्सीजन डायवर्ट की खबर शेयर करने पर तीन पत्रकारों को प्रशासन ने दिया नोटिस
उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन डाइवर्ट करने की खबर को सोशल मीडिया पर शेयर करने को लेकर तीन पत्रकारों को नोटिस जारी किया है. पत्रकारों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, रायबरेली जिला प्रशासन ने तीनों स्थानीय पत्रकारों को नोटिस में सोशल मीडिया पर प्रकाशित और पोस्ट किए गए समाचार के स्रोतों की जानकारी मांगी है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि जिला अस्पताल के लिए आ रहे "20 मीट्रिक टन" मेडिकल ऑक्सीजन को रायबरेली से कानपुर में भेज दिया गया. जिला प्रशासन का कहना है कि यह समाचार रिपोर्ट "निराधार और झूठा" है.
तीनों पत्रकार हैं, डेली न्यूज एक्टिविस्ट के शिवम कुमार त्रिवेदी, कान्विज़ टाइम्स रायबरेली के ब्यूरो चीफ अनुज अवस्थी और स्थानीय साप्ताहिक हिंदी समाचार पत्र के दुर्गेश सिंह चौहान.
रायबरेली के कलेक्टर द्वारा तीनों पत्रकारों को जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था. इस नोटिस में पत्रकारों को तीन मई तक जवाब देने के लिए कहा गया हैं नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक पत्रकार ने कहा, “हमने अपना जवाब प्रशासन को भेज दिया है.” हालांकि एडीएम ने जवाब मिलने से इंकार कर दिया है. एडीएम राम अभिलाष ने कहा, “सोशल मीडिया पर इन पत्रकारों ने ऑक्सीजन कानुपर भेजने की बात कही है. हमने इनसे पूछा हैं कि इनके पास यह जानकारी कहां से आई. हमें अभी तक जवाब नहीं मिला है.”
Also Read
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
जंतर-मंतर क्यों जरूरी? प्रदर्शन के नए ठिकानों की पड़ताल
-
The myth of the apolitical Indian