Khabar Baazi
दि प्रिंट हिंदी की एडिटर रेणु अगाल का निधन
वरिष्ठ पत्रकार और दि प्रिंट हिंदी की एडिटर रेणु अगाल का गुरुवार को निधन हो गया. वह एक सड़क दुर्घटना के बाद पिछले कुछ समय से अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था.
बीबीसी में प्रकाशित खबर के मुताबिक, रेणु का उत्तरी दिल्ली में 25 मार्च को एक सड़क दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती थीं.
दि प्रिंट से जुड़ने से पहले रेणु कई अन्य संस्थानों में काम कर चुकी हैं. उन्होंने काफी समय तक बीबीसी में काम किया था. वरिष्ठ पत्रकार प्रियदर्शन ने रेणु को याद करते हुए अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी लिखा है.
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया ने भी रेणु को उनके निधन पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है.
दि प्रिंट के मुख्य संपादक शेखर गुप्ता ने उन्हें याद करते हुए कहा कि उनका जाना हमारे लिए काफी बड़ा नुकसान है. गुप्ता ने कहा कि उन्होंने काफी कम समय में हिन्दी की एक मजबूत टीम बनाई. हम उन्हें याद करेंगे.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra