Newslaundry Hindi
असम में खेल पत्रकार की रहस्यमय हालत में मौत
असम चुनावों के बीच राज्य के प्रसिद्ध खेल पत्रकार पूर्वा ज्योति सूतिया की रहस्यमय हालत में उनके घर से शव बरामद हुआ है. पत्रकार का घर गुवाहाटी के हतीगांव इलाके के ज़ेवली पथ पर है.
प्रतिदिन टाइम्स की खबर के मुताबिक, रात में पत्रकार अपने घर के बाहर वाटर पंप चालू करने गए थे लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटे. इसके बाद सुबह सात बजे परिजनों ने उनकी लाश घर के बाहर देखी.
परिजनों ने पत्रकार की हत्या होने का शक जताया है लेकिन पुलिस ने कहा है कि पूर्वा ज्योति के शरीर पर किसी भी प्रकार के हथियार द्वारा मारे गए चोट के निशान नहीं हैं. हालांकि पुलिस ने कहा कि वह आगे मामले की जांच कर रही है.
गुवाहाटी में रहने वाले पूर्वा ज्योति कई मीडिया संस्थानों में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट काम कर चुके हैं. वह फिलहाल असम के डेली अखबार ‘नियोमिया बरता’ में असिस्टेंट एडिटर के पद पर काम करते थे.
Also Read: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और लेखक अनिल धारकर
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage