Newslaundry Hindi
कोरोना वायरस: मृतक पत्रकार के परिवार को 5 लाख रुपए देगी आंध्र प्रदेश सरकार
राज्य में कोरोना वायरस से पत्रकार की मृत्यु हो जाने पर आंध्र प्रदेश सरकार उसके परिजनों को 5 लाख रुपए की सहायता राशि देगी. यह सहायता राशि मुख्यमंत्री रिलीफ फंड से दी जाएगी.
द न्यूज मिनट की खबर के मुताबिक, सरकार उन पत्रकारों के परिजनों को मुआवजा देगी जो मान्यता प्राप्त हैं. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कमिश्नर इस मामले में जरूरी कार्रवाई करेंगे.
राज्य के मुख्य सचिव ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, “हमने मामले की जांच करने के बाद यह निर्णय लिया है कि हम उन पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देंगे जिनकी मौत कोविड 19 से हो जाती है.”
इससे पहले सितंबर 2020 में उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कोरोना से मौत हो जाने पर पत्रकारों के परिजनों को 10 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की थी. साथ ही सरकार ने पत्रकारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर देने की भी बात कही थी.
वहीं केंद्र सरकार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में जवाब देते हुए कहा, सरकार ने कोविड 19 से मृत्यु होने पर पत्रकारों के परिजनों को 5 लाख का मुआवजा देने की घोषणा की है. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, यह मदद पत्रकार कल्याण योजना के अंतर्गत दी जा रही है.
Also Read
-
Health insurance reform should cut costs, not shift them on to patients
-
Ex-ISRO chairman on privatisation and what left the space community ‘alarmed’
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables