Newslaundry Hindi
वरिष्ठ स्तंभकार प्रताप भानु मेहता ने अशोका विश्वविद्यालय से दिया इस्तीफा
इंडियन एक्सप्रेस के स्तंभकार और पॉलिटिकल साइंटिस्ट प्रताप भानु मेहता ने अशोका विश्वविद्यालय से इस्तीफा दे दिया है. वह वर्तमान में संस्थान में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे.
मेहता ने कुछ समय पहले ही संस्थान के वाइस चांसलर पद से इस्तीफा दिया था. इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जब अखबार ने संस्थान से पूछा कि क्या मेहता द्वारा मोदी सरकार की आलोचना का इससे कुछ लेना-देना है तो संस्थान ने वह जवाब साइड लाइन कर दिया.
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि संस्थान मेहता के भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता है. उन्होने बतौर प्रोफेसर और वाइस चांसलर संस्थान को योगदान दिया.
मेहता लगातार अपने लेखन से और सार्वजनिक तौर पर सत्ता पर सवाल उठाते रहे हैं. उन्हें राजनीति और राजनीतिक सिद्धांत, संवैधानिक कानून, शासन और राजनीतिक अर्थव्यवस्था पर देश के अग्रणी स्कॉलर्स में से एक माना जाता है.
प्रताप भानु मेहता मोदी सरकार के भी मुखर आलोचक रहे हैं. द वायर के साथ 2020 के एक साक्षात्कार में, उन्होंने सरकार को "फासीवादी" के रूप में वर्णित करते हुए कहा, "भारत एक ऐसे शासन द्वारा शासित है, जिसका एकमात्र उद्देश्य अपने विरोधियों के कमियों को खोजना और उसे क्रूर बल द्वारा कुचलना है.”
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test