Video
जंजीरों में सीईसी ‘ज्ञानेश कुमार’, कांग्रेस के प्रदर्शन में दिखा अनोखा विरोध
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आज देशभर में विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली में यूथ कांग्रेस और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने अलग-अलग प्रदर्शन किए.
दोनों ही प्रदर्शनकारी समूह चुनाव आयोग के दफ्तर तक कूच करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को उनके ही दफ्तर के पास रोक दिया. यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन में एक कार्यकर्ता को ज्ञानेश कुमार के रूप में पेश किया गया, जिसके हाथों में जंजीरें बंधी दिखाई गईं. वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के प्रदर्शन में एक व्यक्ति ने अपने शरीर पर ज्ञानेश कुमार की तस्वीरें चस्पा कर खुद को मुख्य चुनाव आयुक्त बताया.
दोनों प्रदर्शनों में कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार ने भाजपा के साथ मिलकर लोकतंत्र की हत्या की है, इसलिए उनके इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार्य नहीं है.
गौरतलब है कि इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने सीईसी के इस्तीफे की मांग तेज़ कर दी है. सीजेपी ने भी इस्तीफे के लिए 48 घंटे का अल्टीमेट दिया है, साथ ही यह भी कहा है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो पार्टी जंतर-मंतर से "सीजेपी 2.0" आंदोलन की शुरुआत करेगी.
देखिए पूरी रिपोर्ट.
Also Read
-
Neha Bora, the angriest person in town: A profile of rage
-
A journalist recalls Delhi detention: A reluctant baton, a press ID ignored, and stranger’s help
-
Who are the lumpen elements given a free run against protesters in CP?
-
What happens after Delhi Police detains you? I saw it first hand
-
PCI guidelines for journalists covering protests: ‘Carry press ID and emergency kit, know escape route’