Video
बुराड़ी में एसआईआर का असर, 1 लाख 67 हजार लोगों के नाम वोटर लिस्ट से बाहर
चुनाव आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की. जिसमें करीब 47 लाख लोगों के नाम हटा दिए गए हैं. इनमें से बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में करीब 1 लाख 67 हजार लोगों के नाम शामिल हैं.
बुराड़ी दिल्ली के उत्तरी हिस्से में आता है. यहां कई उद्योग हैं और बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर काम यहां करते हैं. इनमें कई लोग ऐसे हैं जो पहले भी उसी पते पर वोट देते रहे हैं लेकिन इस बार ड्राफ्ट लिस्ट में उनका नाम नहीं है. ड्राफ्ट सूची में नाम ना आने से लोग परेशान हैं. कुछ लोगों को चिंता है कि अगर उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं होगा तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में भी दिक्कत हो सकती है.
इसी परेशानी के बीच कई लोग अपना नाम ठीक करवाने के लिए चुनाव आयोग के अधिकारियों के पास दफ्तर में लंबी कतारों में खड़े नजर आए.
एसआईआर की प्रक्रिया ने न सिर्फ आम लोगों बल्कि बूथ लेवल अधिकारियों को भी परेशान किया है. खासकर बुराड़ी जैसे इलाके में जहां बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर रहते हैं और काम की वजह से एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट होते रहते हैं.
देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.
Also Read
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
Censorship, arrests, internet shutdown, PR campaign: How Arunachal is trying to control the Siang dam narrative
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions