Video
प्रचार पर करोड़ों फूंकने वाले मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूल को सालों से मरम्मत का इंतजार
मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले दो सालों में प्रचार और प्रसार पर हर रोज़ लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किए हैं. वहीं, मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में अशोकनगर जिले के बरवटपुरा प्राथमिक विद्यालय जैसे स्कूल महज़ 2 लाख रुपये की मरम्मत के लिए वर्षों से इंतज़ार कर रहे हैं.
जर्जर हालत और क्षतिग्रस्त छत के कारण इस स्कूल की इमारत में दो साल से अधिक समय से कक्षाएं नहीं लग पाई हैं. बच्चों को पेड़ों के नीचे या ग्रामीणों के घरों में पढ़ना पड़ रहा है.
बरसात के दौरान खराब सड़कें और नदियों का बढ़ता जलस्तर करीब तीन महीने तक पढ़ाई में बाधा डालते हैं. बरवटपुरा से आगे प्राथमिक कक्षाओं के बाद के स्कूल दूर होने के कारण बच्चों को वहां पहुंचने में भी परेशानी होती है.
ग्रामीण इलाकों के ऐसे स्कूलों की स्थिति और इसका छात्रों की जिंदगी पर पड़ने वाले असर को समझने के लिए देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.
Also Read: दिल्ली में स्कूल फीस पर लगाम बस एक मृगतृष्णा
Also Read
-
‘Was just trying to pass water’: Jamia detentions and campus shutdown deepen standoff over union
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
Will Gen Z vote out the BJP in ‘27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
The path of Cyclone Arnab went through India’s plans for data centres and future growth