Ground Report Videos
ज़ोन-O में अवैध निर्माण का खेल जारी, कार्रवाई के दावे हवाई
दिल्ली में यमुना नदी के बाढ़ क्षेत्र यानी जोन-O में अवैध निर्माण के खिलाफ दिल्ली विकास प्राधिकरण और दिल्ली नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है. भवनों का ध्वस्तीकरण भी देखने को मिल रहा है. जोन-O यमुना फ्लड प्लेन का वह इलाका है, जहां निर्माण कार्य पर रोक है. लेकिन हमने जब जोन-O के कई इलाकों का दौरा किया, तो तस्वीर कुछ और नजर आई. प्रतिबंध के बावजूद वहां खुलेआम निर्माण कार्य जारी था.
हम सबसे पहले वजीराबाद पहुंचे. यहां हमने पाया कि कई जगहों पर निर्माण का काम चल रहा था. वजीराबाद की गली नंबर 9 में एक निर्माणाधीन इमारत के लिए सड़क पर ही कब्जा कर लिया गया था. मशीनें, मजदूर और निर्माण सामग्री सब सड़क पर मौजूद थे. हालात ऐसे थे कि सड़क से लोगों की आवाजाही तक बंद थी.
स्थानीय समाजसेवी शहज़ाद खान का आरोप है कि अगर किसी निर्माणाधीन इमारत को नोटिस मिल चुका है और उसके बावजूद निर्माण जारी है, तो सवाल संबंधित अधिकारियों पर उठता है कि कार्रवाई क्यों नहीं हो रही.
जोन-O सिर्फ निजी निर्माण तक सीमित नहीं है. वजीराबाद गांव में दिल्ली नगर निगम के एक प्राथमिक विद्यालय में भी निर्माण कार्य जारी है. यानी जिस इलाके में निर्माण पर रोक है, वहां सरकारी निर्माण भी धड़ल्ले से हो रहा है.
बता दें कि जोन-O दिल्ली मास्टर प्लान के तहत वजीराबाद से ओखला तक करीब 22 किलोमीटर में फैला यमुना का बाढ़ क्षेत्र है. पर्यावरण संरक्षण और बाढ़ नियंत्रण के लिहाज से यह इलाका बेहद संवेदनशील माना जाता है.
देखिए पूरी रिपोर्ट-
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Beyond ‘cleaning’ voter rolls: The digital machinery behind SIR
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
Hyderabad Muslim voters say BJP BLA sought their deletion despite knowing them since childhood
-
एनएल चर्चा 443: चुनाव से पहले INDIA गठबंधन का हल्लाबोल और दिवालिया प्रक्रिया में अडाणी का दबदबा