Video
दिल्ली के रोहिणी में इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत, हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज
दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में अचानक इमारत भरभरा कर गिर पड़ी. जानकारी के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक शख्स घायल है. हादसे को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
गौरतलब है कि यह हादसा बुधवार शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग भी अचानक हुए इस हादसे से हैरान थे.
स्थानीय लोगों के अनुसार, इमारत का काम पिछले लगभग 11 महीनों से चल रहा था. दिल्ली नगर निगम का कहना है कि इमारत का निर्माण सरल योजना के तहत हो रहा था. करीब 26 मीटर ऊंची इस इमारत में हादसे के समय अंदर काम चल रहा था. भवन मालिक भी हादसे के वक्त अंदर ही था. हादसे में उनकी भी मौत हो गई.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में इस तरह का हादसा पहले कभी नहीं हुआ. इमारत गिरने से दो कारें और तीन से चार अन्य गाड़ी भी मलबे में दब गई.
स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ. देखते ही देखते पूरी इमारत भरभराकर गिर गई. पास से गुजर रहा शख्स इसकी चपेट में आ गया और उसकी भी मौत हो गई.
देखिए हादसे के स्थल से हमारी यह रिपोर्ट.
Also Read
-
TV Newsance 353: Delhi to Mumbai, everyone wants Gyanesh gone
-
Who controls your right to vote? Four questions the ECI must answer
-
जंतर-मंतर पर भारी नाकेबंदी और धरपकड़ के बीच गूंजी 'ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े' की मांग
-
'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो': शिवाजी पार्क में गूंजी मुंबई की आवाज
-
सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग वाले प्रदर्शन को रोकने की कोशिश, इंटरनेट सेवाओं पर रोक और प्रदर्शनकारी हिरासत में