Khabar Baazi
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपना पहला बड़ा प्रदर्शन किया. इसमें पार्टी के संस्थापक अभीजीत दीप्के भी शामिल हुए. इसके अलावा पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल होने आए.
प्रदर्शन में दिल्ली समेत बाहरी राज्यों से भी लोग जुटे. इस दौरान 'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो' के नारे लगाए गए और यही आज के प्रदर्शन की मुख्य मांग रही.
कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि यह आंदोलन देशभर में तमाम तरह की परीक्षाओं की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवालों के खिलाफ है.
सुबह ही भारत पहुंचे अभिजीत दीप्के
अभिजीत शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे अमेरिका से दिल्ली पहुंचे. हालांकि वे एयरपोर्ट से लगभग एक घंटे बाद बाहर आए. इस देरी की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय उन्होंने डॉ. भीमराव अंबेडकर की एक पुस्तक हाथ में उठा रखी थी, जिसे वे अपने आंदोलन का प्रतीक बता रहे हैं.
जंतर-मंतर पर हुआ यह प्रदर्शन मुख्य रूप से नीट-यूजी पेपर लीक विवाद और सीबीएसई, सीयूईटी तथा एसएससी जीडी जैसी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आयोजित किया गया. सीजेपी का आरोप है कि लगातार सामने आ रही परीक्षा संबंधी गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित किया है. पार्टी शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करने और परीक्षा प्रक्रिया में व्यापक सुधार की मांग कर रही है.
न्यूज़लॉन्ड्री की टीम सुबह से ही जंतर मंतर पर मौजदू रही.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां