Khabar Baazi
न्यूज़लॉन्ड्री के बसंत कुमार को दूसरी बार रामनाथ गोयनका उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान
न्यूज़लॉन्ड्री के रिपोर्टर बसंत कुमार को एक बार फिर से प्रतिष्ठित रामनाथ गोयनका उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया. बसंत को यह पुरस्कार अनकवरिंग इंडिया इनविज़िबल श्रेणी के तहत डिजिटल माध्यम में उनकी ग्राउंड रिपोर्ट के लिए मिला है. यह रिपोर्ट केंद्र सरकार के उस दावे की पड़ताल करती है, जिसमें भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद ने 2022 में 75 हजार किसानों की आय दोगुनी होने का दावा किया था.
बसंत कुमार ने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर और हरियाणा के गुरुग्राम जिले के गांवों में जाकर 20 किसानों से बात की. रिपोर्ट में सामने आया कि जिन किसानों, जैसे हिमांशु, सुरेंद्र सिंह, पवन कुमार, सर्वेश देवी और आकाश, को आय दोगुनी होने का दावा सूची में किया गया था, वे किसान खुद इन दावों से हैरान थे. कई मामलों में किसानों के पास उतनी जमीन ही नहीं थी, जितनी सरकारी विज्ञापन में बताई गई, और कई तो खेती करते ही नहीं थे. कुछ ने बताया कि उनकी जमीन सालों पहले बिक चुकी है या वे अन्य कामों से जीविका चला रहे हैं.
रिपोर्ट में यह भी उजागर हुआ कि कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) की भूमिका को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जबकि अधिकांश किसानों ने कहा कि उनकी आय या काम में केवीके का सीधा योगदान नहीं रहा. कई किसानों ने यह भी बताया कि उनसे कभी उनकी आय का डेटा लेने कोई नहीं आया.
यह रिपोर्ट सिर्फ आंकड़ों की विसंगतियों को ही नहीं दिखाती बल्कि नीति-निर्माण और जमीनी हकीकत के बीच की खाई को भी उजागर करती है. बसंत कुमार की यह पड़ताल ग्रामीण भारत की वास्तविक स्थिति को सामने लाने वाली एक महत्वपूर्ण और प्रभावशाली पत्रकारिता का उदाहरण है.
इंडियन एक्सप्रेस अखबार समूह हर साल संस्थापक रामनाथ गोयनका के नाम पर उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान का आयोजन करता है. जिसमें देश की जानी-मानी हस्तियां पत्रकारों की उनकी बेहतरीन और खोजी रिपोर्टिंग के लिए सम्मानित करती हैैं. समूह ने इस बार साल 2024 के लिए 13 श्रेणियों में पुरस्कार आवंटित किए हैं. उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने विजेताओं को सम्मानित किया.
पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव घोषित हो चुके हैं. इस बार की चुनावी कवरेज एक बड़ा और दो-तीन टीमों का साझा प्रयास है: श्रीनिवासन जैन विशेष इंटरव्यूज़ और ज़मीनी रिपोर्ट लेकर आ रहे हैं; 'द न्यूज़ मिनट' दक्षिण भारत से आपको हर सियासी अपडेट देगा और 'अनदर इलेक्शन शो' के साथ-साथ हमारे रिपोर्टर, बंगाल और असम की गहराई से पड़ताल करेंगे. इन कहानियों को आप तक लाने में हमारे चुनावी सेना प्रोजेक्ट को सहयोग करें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage