Video
सिमट रहे हैं कूड़े के पहाड़, लेकिन कूड़ा जा कहां रहा है?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक साक्षात्कार में दावा किया कि उनकी सरकार ओखला, गाजीपुर और भलस्वा लैंडफिल साइट को खत्म करने के लिए दिन-रात काम कर रही है. उन्होंने दावा किया कि वे सितंबर, 2026 में इस साइट को कूड़ा फ्री कर देंगे. इसके बाद न्यूज़लॉन्ड्री की टीम भी ओखला कूड़ा स्थल पर पहुंची. हालांकि वहां मौजूद कर्मचारियों ने हमें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी.
इसके बाद हमने शहर से कूड़ा लेकर जा रहे ट्रक चालकों से बात की और यह जानने की कोशिश की कि लैंडफिल साइट से निकलने वाला कूड़ा आखिर कहां ले जाया जा रहा है. इसी दौरान हमने कुछ ट्रकों के साथ सफर किया और मौके का जायजा लिया.
हमने पाया और जैसा कि ट्रक चालकों ने भी बताया कि लैंडफिल साइट से निकलने वाला कूड़ा एनटीपीसी इको पार्क बदरपुर में डाला जा रहा है. यहां इस कूड़े के ऊपर मिट्टी डाली जा रही है और उसके बाद वहां पौधारोपण किया जा रहा है.
देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट.
और हां, मणिकर्णिका घाट से लेकर काशी विश्वनाथ कॉरिडोर तक, विकास के नाम पर बनारस किस तरह बदल रहा है और इसकी कीमत कौन चुका रहा है, हमारा नया एनएल सेना प्रोजेक्ट इसी सवाल का जवाब तलाश रहा है. तो आज ही योगदान दीजिए.
Also Read
-
Knives, pistols and ‘aura farming’: Inside Delhi’s teen ‘gangs’
-
‘Regional reporters once showed enterprise, but became part of pack reporting’
-
Gurugram is actually drowning in its own real estate boom
-
Rs 428 crore in, Rs 1 crore out: How Chinese capital and public money vanished into Gurugram’s garbage
-
Public money, govt line: How DD News used pro-Modi govt farmer leaders to push E20