Khabar Baazi
डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी का इस्तीफा, लिखा- नई यात्रा की तैयारी
इंडिया टुडे समूह में संपादक और डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरव द्विवेदी ने यहां से अलविदा कह दिया है. द्विवेदी द्विवेदी लंबे वक्त से इंडिया टुडे से जुड़े हैं. वह द लल्लनटॉप के संस्थापक संपादक हैं. उनके नेतृत्व में इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने हिंदी मीडिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई.
अपने इस फैसले के बारे में सूचना देते हुए सौरभ द्विवेदी ने दो ट्वीट किए हैं. जिनमें से एक में उन्होंने यहां से ‘अलग होने’ और दूसरे में उन्होंने एक ‘अल्पविराम के बाद नई यात्रा’ का इशारा किया है.
सौरभ ने पहले ट्वीट में लिखा, “शुक्रिया द लल्लनटॉप. पहचान, सबक और हौसले के लिए.
और शुभकामनाएँ भविष्य के लिए. अपना साथ यहां समाप्त होता है. अध्ययन अवकाश और फिर आगे के संकल्प की बात करूंगा. आप सबने भी बहुत सिखाया. शुक्रिया.”
अगले ट्वीट में सौरभ ने एक तस्वीर पोस्ट करत हुए शेर लिखा, “एक अल्पविराम के बाद नई यात्रा की तैयारी.”
फिलहाल, सौरभ के लल्लनटॉप से अलग होने की वजहें साफ नहीं हो पाई हैं. साथ ही उनके आगामी निर्णय को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
बीते पच्चीस सालों ने ख़बरें पढ़ने के हमारे तरीके को बदल दिया है, लेकिन इस मूल सत्य को नहीं बदला है कि लोकतंत्र को विज्ञापनदाताओं और सत्ता से मुक्त प्रेस की ज़रूरत है. एनएल-टीएनएम को सब्स्क्राइब करें और उस स्वतंत्रता की रक्षा में मदद करें.
Also Read
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage