NL Interviews
'कोई मर्यादा न लांघे', आर के सिंह के बाग़ी तेवर
‘एक और चुनावी शो’ के लिए हमने बात की देश के पूर्व गृह सचिव भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.के. सिंह से. आर के सिंह ने हाल ही में बिहार की गठबंधन सरकार पर राज्य में 62,000 करोड़ रूपए का बिजली घोटाला करने का आरोप लगाया है.
भारतीय जनता पार्टी के सदस्य रहते हुए अपनी ही पार्टी के खिलाफ जाकर उन्होंने ऐसे क्यों किया इस बारे में उनका कहना है कि पार्टी का विचार है, ‘न खाएंगे, न खाने देंगे.’ ऐसे में यदि कहीं पर गड़बड़ी होती है तो केवल इस आधार पर खामोश रहना कि वह पार्टी का मामला है, वे इसे सही नहीं मानते.
उन्होंने नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी बड़ी बातें कहीं. वे कहते हैं, “अगर नीतीश जी का पहले का दिमाग़ होता तो यह कभी नहीं होता उन्हें मालूम ही नहीं है कि उनसे किस तरह के काग़ज़ पर साइन करा लिया गया है.”
वे दावा करते हैं कि यदि सरकार इसकी जांच नहीं करती है तो वे खुद इस मामले में याचिका दाखिल कर के इसे अदालत तक लेकर जाएंगे. उन्होंने कहा कि ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत वे काफी बातें जानते हैं और अगर कोई मर्यादा लांघेगा तो वे भी मर्यादा लांघ जाएंगे.
इतने बड़े आरोप का आधार क्या है उनके पास यह जानकारी कहां से आई ऐसे तमाम सवालों के उन्होंने स्पष्ट जवाब दिए, देखिए यह बातचीत-
बिहार चुनाव से जुड़े हमारे इस सेना प्रोजेक्ट में योगदान देकर बिहार के लिए नई इबारत लिखने वाले इन चुनावों की कहानियां आप तक लाने में हमारी मदद करें.
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant