Ground Report
बिहार: जेडीयू सांसद का बेटा राजद से, राजद मंत्री का भाई जेडीयू से लड़ रहा चुनाव
बिहार चुनाव के पहले चरण का मतदान हो चुका है. दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होने है. इस चुनाव में कई बागी मैदान में हैं. जैसे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश कोषाध्यक्ष ही बागी होकर चुनाव लड़ रहे तो उनकी महिला मोर्चे की अध्यक्ष भी बागी हो गई हैं. ऐसे ही जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विधायक गोपाल मंडल को टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं. बीजेपी से टिकट चाह रहे कुछ उम्मीदवार भी बागी हुए हैं.
लेकिन यह रिपोर्ट एक ऐसे विधानसभा क्षेत्र से है, जहां वर्तमान में जदयू के सांसद गिरधारी यादव के बेटे चाणक्य प्रकाश रंजन, राष्ट्रीय जनता दल की टिकट से मैदान में हैं और झारखंड में राजद के कोटे से प्रदेश सरकार में मंत्री, संजय प्रसाद यादव के भाई मनोज यादव जदयू की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं. यह सीट है बांका जिले की बेलहर.
दोनों के कार्यकर्ता दावा कर रहे हैं कि गिरिधारी यादव अपने बेटे के और संजय प्रसाद अपने भाई के प्रचार में नहीं आ रहे हैं. संजय प्रसाद के बेटे भी चुनावी मैदान में हैं. वह राजद से भागलपुर के कहलगांव से उम्मीदवार हैं.
लेकिन इस राजनीतिक उठापठक के बीच बेलहर में चुनावी मुद्दे क्या हैं. देखिए ये खास रिपोर्ट.
बिहार चुनाव से जुड़े हमारे इस सेना प्रोजेक्ट में योगदान देकर बिहार के लिए नई इबारत लिखने वाले इन चुनावों की कहानियां आप तक लाने में हमारी मदद करें.
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables
-
Too big, too costly, too far: Delhi’s new protest sites put to the test