Khabar Baazi
प्रिंट मीडिया की विज्ञापन दरों को 26 तक बढ़ाएगी केंद्र सरकार, बिहार चुनाव के बाद ऐलान संभव
प्रिंट मीडिया यानि पत्र-पत्रिकाओं की विज्ञापन दरों में केंद्र सरकार जल्द ही बड़ा संशोधन करने जा रही है. इसके मुताबिक, सरकार प्रिंट मीडिया की विज्ञापन दरों को 26% तक बढ़ाने जा रही है.
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के जरिए पता चला है कि केंद्र सरकार बिहार चुनाव के बाद इसकी औपचारिक तौर पर घोषणा करेगी. वर्तमान में बिहार चुनाव के चलते आदर्श आचार संहिता लागू है. इस कारण सरकार अभी इस घोषणा से बच रही है.
मालूम हो कि आखिरी बार इन दरों में साल 2019 में संशोधन हुआ था. तब इनमें 25% की बढ़ोतरी हुई थी और यह नई दरें केवल 3 साल तक ही मान्य थीं. साल 2021 में एक समिति का गठन किया गया था. लेकिन कई दौर के परामर्श और सरकार को सौंपी गई सिफारिशों के बावजूद भी संशोधन तीन साल से लंबित है.
सरकार का कहना है कि इस फैसले से छोटे और मध्यम प्रकाशनों को राहत मिलेगी.
त्यौहार हमें याद दिलाते हैं कि अंधेरा कितना ही गहरा हो प्रकाश एक किरण ही उजाला फैला देती है, छल का बल हमेशा नहीं रहता और आशा की जीत होती है. न्यूज़लॉन्ड्री और द न्यूज़ मिनट को सब्स्क्राइब कीजिए ताकि स्वतंत्र पत्रकारिता का ये दीया जलता रहे. हमारे दिवाली ऑफर का लाभ उठाने के लिए यहां क्लिक करें.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read