NL Tippani
एनडीटीवी को लगा सूतक, डंकापति ने खोला खजाने का दरवाजा
सबसे पहले न्यूज़लॉन्ड्री के सब्सक्राइबर्स के लिए खुशखबरी. द मीडिया रंबल एक बार फिर से होने जा रहा है बंगलुरु में. तारीख है तीन और चार अक्टूबर. बंगलोर इंटरनेशनल सेंटर में दो दिनों तक मीडिया, पत्रकारिता की दुनिया के तमाम दिग्गजों का जमावड़ा होगा, नई टेक्नोलॉजी, नए ट्रेंड पर मंथन होगा.
उधर जिल्लेइलाही डंकापति ने अपने खजाने का दरवाजा खोल दिया है. डंकापति के दरबारी खबरिया चैनलों की तमन्ना है कि वो तुच्छ जीव जंतु जो मुफ्त की रेवड़ी के लिए रिरियाते रहते हैं, उन्हें अब डंकापति का अहसान मान ही लेना चाहिए.
साथ में बात एनडीटीवी को लगे सूतक की. सूतक की अवस्था में एनडीटीवी ने जो-जो उपाय करने को कहा वह तो जानिए ही, लगे हाथ, उन दो स्वयंसेवकों की कथा भी जान लीजिए जो सुबह की शाखा से निकलते हुए एनडीटीवी के सूतक विचार में फंस गए.
Also Read
-
A prison-like bus, an unknown location: A day in detention with Neha Bora
-
Around Jantar Mantar in 15,967 steps
-
Over 20 journalists recount the Delhi Police’s use of brute force against them
-
Delhi sealed, journalists detained: Inside the CJP protest on October 10
-
‘Koi media nahi hai’: Inside the Delhi police’s October 10 crackdown on journalists