Sansad Watch Hindi
संसद में SIR, वोट चोरी पर हंगामे के बीच ध्वनि मत से पास हुए बिल
संसद सत्र का यह हफ्ता काफी दिलचस्प रहा. संसद के अंदर जहां राजनीतिक तापमान काफी गर्म था वहीं संसद के बाहर भी पारा काम नहीं था. एक तरफ इंडिया ब्लॉक, वोट चोरी और एसआईआर पर चर्चा की मांग को लेकर संसद के अंदर और बाहर, प्रदर्शन करता रहा, तो दूसरी तरफ सरकार ने बिना चर्चा और बहस किए लोकसभा से कई बिल पास करा लिए. जिनमें से एक बिल ऐसा है जो सरकार को कानूनी अधिकार देता है कि वह आपकी पर्सनल लाइफ में घुसकर, आपके सोशल मीडिया हैंडल, आनलाइन इंवेस्टमेंट अकाउंट, ट्रेडिंग अकाउंट, बैंकिंग अकाउंट, रिमोट सर्वर, क्लाउड सर्विस, डिजिटल एप्लीकेशन सभी को एक्सेस कर सकता है और उससे जुड़ी तमाम जानकारियां ले सकता है.
मतलब आपकी निजता में घुसपैठ हो चुकी है. वहीं लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला ने वह काम भी कर दिखाया, जिसके चक्कर में कहा जा रहा हैं कि धनखड़ साहब को इस्तीफा देना पड़ गया था. इसके साथ ही आपको बताएंगे संसद के बाहर की वह खबर, जहां पर योगी और अमित शाह की लड़ाई में योगी जी ने बाजी मार ली है.. क्या है वह ख़बर? जानने के लिए देखिए संसद सत्र की इन तमाम घटनाओं, राजनीति और संसद के हाई-वोल्टेज ड्रामे पर हमारा यह खास कार्यक्रम ‘संसद वॉच’.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां