Video
‘वोट चोरी’ के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का मार्च, सैकड़ों सांसदों को पुलिस ने हिरासत में लिया
वोट चोरी के मुद्दे को लेकर आज इंडिया समूह के सैकड़ो सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. ये सब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में नए संसद भवन से चुनाव आयोग तक मार्च निकालना चाह रहे थे.
राहुल के अलावा प्रदर्शन मार्च में प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, महुआ मोइत्रा आदि सांसद शामिल थे. सुबह करीब 11:30 बजे सभी सांसद संसद भवन से निकले लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते में ही रोक लिया. दिल्ली पुलिस का कहना था कि मार्च के लिए इजाजत नहीं ली गई.
नतीजतन इंडिया ब्लॉक के सांसदों का यह मार्च संसद से 100 मीटर दूर ही रुक गया. इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक पुलिस और सांसदों के बीच संघर्ष चलता रहा. पुलिस सांसदों को आगे नहीं बढ़ने दे रही थी तो दूसरी तरफ सांसद आगे बढ़ने के लिए लगातार मशक्कत करते रहे.
इस दौरान अखिलेश यादव ने बैरिकेडिंग फांदकर आगे बढ़ाने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें वही रोक लिया. न्यूज़लॉन्ड्री से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि वो लोग वोट चोरी के खिलाफ चुनाव आयोग के पास जाना चाहते हैं लेकिन पुलिस उन्हें जाने नहीं दे रही. अखिलेश ने कहा कि वो जनता का वोट बचाने के लिए बैरिकेड से कूदे हैं.
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मार्च में मौजूद सांसदों को हिरासत में ले लिया. उसके बाद क्या हुआ जानने के लिए देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
Anatomy of a ‘conspiracy’: How UP cops turned a wage protest into a national security case
-
A Delhi SIR mystery: 728 of 729 voters deleted in booth, poll official says their homes ‘unauthorised’
-
Nepal flash floods: When disaster becomes content
-
‘Once they see the money, they keep building’: Inside Delhi’s PG ecosystem built on a hostel shortage
-
एनएल चर्चा 440: ब्रिक्स के मंच पर वैश्विक नेता, मणिपुरी संगीतकार चांगथम विक्रम की हत्या और दिल्ली में दर्दनाक पीजी हादसा