Video
दिल्ली में जल संकट: गर्मी में नलों से गायब पानी, टैंकरों पर निर्भर होती राजधानी
गर्मियों की तपती धूप के साथ दिल्ली एक बार फिर गंभीर जल संकट का सामना कर रही है. राजधानी के कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिससे आम जनता की परेशानी बढ़ गई है. लोग सुबह से टैंकर का इंतजार करते नजर आ रहे हैं, लेकिन कई बार घंटों इंतजार के बाद भी पानी नहीं मिल पाता.
तापमान लगातार 45 डिग्री के पार जा रहा है और ऐसे में पानी की किल्लत ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है. रोजमर्रा के कामों के लिए पीने का पानी जुटाना चुनौती बन गया है.
इस संकट से प्रभावित वो इलाके हैं जो पहले से ही हाशिए पर हैं जैसे झुग्गी झोपड़ियां और अनाधिकृत कालोनियां. इस संकट का आम लोगों के दैनिक जीवन पर क्या असर पड़ रहा है, यही समझने के लिए हमने चाणक्यपुरी और संगम विहार इलाकों के लोगों से बात की.
जहां एक तरफ चाणक्यपुरी में लोगों को घंटों टैंकर का इंतजार करना पड़ता है तो वहीं संगम विहार में लोग प्राइवेट टैंकर से पानी लेने को मजबूर हैं. वहीं, हमने इस बारे में दिल्ली जल बोर्ड से भी जानकारी लेने की कोशिश कि हालांकि, वीडियो प्रकाशित होने तक हमें कोई जवाब नहीं मिला.
इस संकट को विस्तार से समझने के लिए देखिए हमारी यह वीडियो रिपोर्ट.
Also Read: दिल्ली: टैंकर के पीछे भागते लोग, नेताओं का “ब्लेम गेम”, लेकिन जल संकट के लिए जिम्मेदार कौन?
Also Read: जल संकट के कारण लोग पलायन करने को मजबूर
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant