NL Tippani
एयर इंडिया हादसा और सोनम रघुवंशी का पीपली लाइव
गए हफ्ते देश का सामना एक दुखद विमान हादसे से हुआ. अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान उड़ान भरने के पचपन सेकेंड के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की वास्तविक संख्या अभी तक साफ नहीं हो पाई है.
एक बात जरूर साफ है कि विमान में सवार 242 सवारियों और चालक दल में से 241 की मौत हुई है. एक व्यक्ति जिनका नाम रमेश विश्वास कुमार है, वो चमत्कारिक रूप से इस घटना में बच गए.
यह जहाज बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर गिरा. उस वक्त बड़ी संख्या में छात्र दोपहर के खाने के लिए मेस में इकट्ठा थे. उनमें भी कई लोगों के मारे जाने की खबर है. इन तमाम मृतकों के परिजनों से हमारी संवेदना है. मरने वालों को न्यूज़लॉन्ड्री की तरफ से श्रद्धांजलि.
इस घटना ने हमेशा की तरह कुछ सोशल मीडिया विवादों को जन्म दिया, कुछ गैरजरूरी बहसें पैदा की और कुछ अश्लीलताएं हमारे सामने पेश की. उन सबका एक लेखा-जोखा इस टिप्पणी में देखिए और साथ में एक याद इमरजेंसी की.
Also Read: एएनआई बनाम मोहक मंगल और चौथी इकॉनमी का डंका
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
पुगलिया से राहुल कंवल तक जारी है एनडीटीवी का घाटा, अब 800 करोड़ रुपये जुटाने की योजना