Khabar Baazi
65 करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में न्यूज एंकर शाजिया निसार और आदर्श झा गिरफ्तार
नोएडा पुलिस ने भारत 24 की एंकर शाज़िया निसार और अमर उजाला डिजिटल विंग के एंकर आदर्श झा को गिरफ्तार किया है. इनके खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिनमें रंगदारी, ब्लैकमेलिंग और धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं.
सूत्रों के अनुसार, दोनों पत्रकारों पर भारत 24 चैनल के शीर्ष अधिकारियों से ₹65 करोड़ की फिरौती मांगने और झूठे बलात्कार के आरोप लगाने की धमकी देने का आरोप है.
एफआईआर भारत 24 के प्रबंध निदेशक जगदीश चंद्रा, कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा और एचआर प्रमुख अनु श्रीधर की शिकायतों के आधार पर दर्ज की गई हैं. चैनल के सूत्रों ने बताया कि अन्य कर्मचारियों की शिकायतों के आधार पर और एफआईआर दर्ज हो सकती हैं.
पुलिस ने शाज़िया निसार के घर की तलाशी के दौरान 34 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. इसके बाद दोनों एंकरों को गौतम बुद्ध नगर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
भारत 24 के एमडी जगदीश चंद्रा ने न्यूज़लॉन्ड्री से कहा, “कानून अपना काम कर रहा है… वह (शाज़िया) मुझे ही नहीं बल्कि एडिटर सैय्यद उमर, कंसल्टिंग एडिटर अनीता हाडा, एचआर हेड अनु और डेस्क व असाइनमेंट टीम के कई लोगों को भी धमकाया करती थी… सभी उससे परेशान थे.”
गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले ही चैनल ने शाज़िया निसार को नौकरी से बर्खास्त कर दिया. शाज़िया निसार पहले रिपब्लिक भारत में कार्यरत थीं, जहां वे रूस-यूक्रेन युद्ध की रिपोर्टिंग के दौरान अपने अतिनाटकीय अंदाज़ के लिए कुख्यात हो गई थीं.
वहीं, अमर उजाला की ओर से आदर्श झा की गिरफ्तारी पर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य