Ground Report
'एनकाउंटर राज' की पड़ताल: एक जगह, तीन मुठभेड़, वही कहानी?
पुलिस मुठभेड़ उत्तर प्रदेश में एक त्वरित न्याय प्रणाली के रूप में प्रचलित हो चुकी है लेकिन इसी 'एनकाउंटर राज' में कुछ परिवार ऐसे हैं जो पुलिस के खिलाफ न्यायालय का दरवाज़ा खटखटा रहे हैं. फ़र्ज़ी मुठभेड़ के आरोपों से सम्बंधित सितंबर, 2023 में कौशाम्बी पुलिस द्वारा किए गए विजय सोनी एनकाउंटर को लेकर न्यूज़लॉन्ड्री ने ग्राउंड पर जा कर पड़ताल की.
हमने पाया कि सितंबर, 2024 में लोअर कोर्ट के आदेश के 7 महीने बाद भी 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ आज तक एफआईआर फाइल नहीं की गई है. मामला फिलहाल हाईकोर्ट में लंबित है. इस केस से जुड़े तथ्यों को समझने के लिए हम कोरांव तहसील में विजय सोनी की मां अंजू देवी से मिले. वह इस केस में याचिकाकर्ता भी हैं. साथ ही कौशाम्बी ज़िले में हमने शिकायतकर्ता से भी बातचीत करके मुठभेड़ वाले दिन का घटनाक्रम समझने का प्रयास किया.
इसके अलावा हमने राजधानी लखनऊ में कुछ पूर्व आईपीएस अधिकारियों से भी मुलाकात की. ये लोग पिछले एक वर्ष में राज्य सरकार की 'ठोको नीति' के विरोध में खुलकर सामने आये हैं. मंगेश यादव एनकाउंटर की ही तर्ज़ पर क्या विजय सोनी मुठभेड़ मामले में भी पुलिस थ्योरी में झोल समझ में आता है? जानने के लिए देखिये आकांक्षा कुमार की ये खोजी रिपोर्ट.
Also Read: पुलिसिया एनकाउंटर है या किसी फिल्म की पटकथा?
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read