Khabar Baazi
ओडिशा में पत्रकार पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार
ओडिशा पुलिस ने सोमवार को राज्य के बलांगीर ज़िले में 25 मई को एक पत्रकार पर हुए बर्बर हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है, इनमें एक नाबालिग भी शामिल है.
पत्रकार बिजय प्रधान पर उस समय हमला किया गया जब वे लोहासिंहा क्षेत्र में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत संचालित एक आवासीय योजना में कथित अनियमितताओं की रिपोर्टिंग कर रहे थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोगों को प्रधान को लात मारते और घसीटते हुए देखा जा सकता है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय साहू, टीकेन साहू, सूर्य साहू और एक नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी लोहासिंहा ब्लॉक अध्यक्ष के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं. यह गिरफ्तारी बिजय प्रधान द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर की गई है, जिसमें उन्होंने हमले के दौरान घायल होने की बात कही है.
रिपोर्ट के अनुसार, बिजय प्रधान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों के आवंटन और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की जांच कर रहे थे, तभी उन पर यह हमला हुआ. पीटीआई ने पुलिस के हवाले से बताया कि आरोपियों ने प्रधान का मोबाइल, माइक व अन्य उपकरण छीन लिए थे. इसके अलावा उन्होंने उनके हाथ बांध दिए और गांववालों के सामने उनकी पिटाई की.
वहीं प्रशासन ने इस हमले और आवास योजना से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों दोनों की जांच के आदेश दिए हैं. एनडीटीवी ने एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि पुलिस को संदेह है कि गार्ड वॉल निर्माण से जुड़े ठेकेदार की भूमिका इस हमले को भड़काने में हो सकती है और उसकी भूमिका की गहन जांच की जा रही है
छोटी टीमें भी बड़े काम कर सकती हैं. बस ज़रूरत है आपके सहयोग की. सब्सक्राइब करें और न्यूज़लॉन्ड्री के काम को मजबूती दें.
Also Read
-
The revamped BJP IT cell is trying to aura farm. W or L?
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
In Goa, real estate land grab threatens protected eco-sensitive slopes
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra