NL Charcha
एनएल चर्चा 372: विदेश नीति की चुनौती और गाज़ा का संकट
इस हफ़्ते चर्चा में भारत-पाकिस्तान संघर्ष के आलोक में भारत की विदेश नीति और गाज़ा का ताजा हालातों पर विस्तार से बात हुई.
इसके अलावा सीपीआई (एम) के वरिष्ठ नेता केशवराव उर्फ़ बासवराज समेत 27 संदिग्ध माओवादियों को सशस्त्र बलों द्वारा मार गिराने, अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफ़ेसर अली ख़ान को ज़मानत मिलने, ग़ाज़ा में पिछले दो दिनों में 29 बच्चों के मारे जाने, हरियाणा की एक यूट्यूबर समेत 10 लोगों को पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने और जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने की ख़बरें भी हफ्ते भर सुर्ख़ियों में रहीं.
इस हफ्ते चर्चा में बतौर मेहमान वरिष्ठ पत्रकार हृदयेश जोशी और द हिंदू के सीनियर असिस्टेंट एडिटर कल्लोल भट्टाचार्य शामिल हुए. वहीं, न्यूज़लॉन्ड्री टीम से सह संपादक शार्दूल कात्यायन और स्तंभकार आनंद वर्धन ने हिस्सा लिया. चर्चा का संचालन न्यूज़लॉन्ड्री के प्रबंध संपादक अतुल चौरसिया ने किया.
ग़ाज़ा की वर्तमान स्थिति पर बात करते हुए करते हुए अतुल कहते हैं, “इस वक्त सबसे बड़ी चिंता की बात ग़ाज़ा के ताजा हालात हैं, लोगों को पीने के पानी की सुविधा तक नहीं है, ग़ाज़ा की 15 लाख आबादी में 24% गंभीर खाद्य संकट से जूझ रही है, ट्रंप जो भारत पाकिस्तान विवाद के बीच रोज़ कोई न कोई बयान देते रहते हैं लेकिन इजराइल की तमाम गतिविधियों पर कोई बात नहीं कोई नियंत्रण नहीं.”
इस विषय पर आनंद कहते है, “ट्रंप ने हाल में जो पश्चिम एशिया की यात्रा की उसमें वह इजराइल नहीं गए और जो माना जा रहा था कि उनका एक सहज रिश्ता होगा इजराइल के साथ वो नहीं है.”
सुनिए पूरी चर्चा-
टाइमकोड्स-
00:00 - इंट्रो और जरूरी सूचना
02:09 - सुर्खियां
11:40 - ग़ाज़ा के बिगड़ते हालात
23:57- भारतीय नेताओं का विदेश दौरा
01:20:48 - सब्सक्राइबर्स के पत्र
01:41:41 - सलाह और सुझाव
नोट: चर्चा में अपने पत्र भेजने के लिए यहां क्लिक करें.
पत्रकारों की राय-क्या देखा, पढ़ा और सुना जाए
शार्दूल कात्यायन
न्यूज़लॉन्ड्री पर गौरव आर्य की प्रोफाइल
वीडियो - हाउ वन कंपनी सेक्रेटली पॉइज़ंड द प्लेनेट
डाक्यूमेंट्री - सीक्रेट पाकिस्तान
किताब - शाल वनों का द्वीप
आनंद वर्धन
किताब - द ग्रेट डिल्युज़न
किताब - नेहरूज़ फर्स्ट रिक्रूटज़
हृदयेश जोशी
इंडियन एक्सप्रेस पर प्रताप भानु मेहता का लेख
कल्लोल भट्टाचार्य
राजा अनवर की किताब - द टेररिस्ट प्रिन्स
अतुल चौरसिया
डाक्यूमेंट्री - अमेरिकन मैनहंटिंग: ओसामा बिन लादेन
डाक्यूमेंट्री - पाकिस्तान: एनैटमी ऑफ ए स्टेट
चर्चा में पिछले सप्ताह देखने, पढ़ने और सुनने के लिए किसने क्या सुझाव दिए, उसके लिए यहां क्लिक करें.
ट्रांसक्रिप्शन: तस्नीम फातिमा
प्रोड्यूसर: तीस्ता रॉय चौधरी / हसन बिलाल
संपादन: हसन बिलाल
Also Read
-
‘Vote Bachao, Desh Bachao’: The INDIA bloc rally at Ramlila Maidan, as it unfolded
-
Uttarakhand SIR: 2,700+ names deleted in Gadarpur on objections filed by poll officers after the deadline
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
Shrinking reach, silent bans: Inside Instagram’s surge in content restrictions
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant