Khabar Baazi
4 पीएम चैनल के खिलाफ आदेश वापस लिए- केंद्र
केंद्र सरकार ने आज सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 4 पीएम चैनल के खिलाफ जारी ब्लॉकिंग का आदेश उन्होंने वापस ले लिया है.
चैनल के संपादक संजय शर्मा की ओर से कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल उनका पक्ष रख रहे हैं.
लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, कपिल सिब्बल ने न्यायमूर्ति बीआर गवई और न्यायमूर्ति एजी मसीह की पीठ को बताया कि चैनल को अब अनब्लॉक कर दिया गया है.
हालांकि, ब्लॉकिंग नियमों के खिलाफ़ चुनौती पर विचार करने के लिए फिलहाल याचिका पर सुनवाई जारी रहेगी.
दरअसल, जब न्यायमूर्ति गवई ने पूछा कि क्या ब्लॉकिंग आदेश वापस लेने के बाद भी इस मामले में कुछ बचा है, तो सिब्बल ने कहा, ‘इसे आईटी ब्लॉकिंग नियमों को चुनौती देने वाले लंबित मामले के साथ जोड़ा जा सकता है.’
गौरतलब है कि पिछले हफ़्ते, बेंच ने ब्लॉकिंग आदेश को चुनौती देने वाली शर्मा की याचिका पर केंद्र और यूट्यूब को नोटिस जारी किया था.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage