Khabar Baazi
यूट्यूब चैनल 4PM भारत में प्रतिबंधित, राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला
बीते दिन भारत में 16 पाकिस्तानी चैनलों को ब्लॉक किए जाने के बाद अब भारत में यूट्यूब चैनल 4PM को ब्लॉक कर दिया गया है. इसके लिए राष्ट्रीय सुरक्षा का हवाला दिया गया है.
चैनल के मालिक और प्रधान संपादक संजय शर्मा ने कहा कि उन्हें मंगलवार सुबह यूट्यूब से एक ई-मेल मिला था. इसमें सरकार के निर्देशानुसार, चैनल को बंद करने के बारे में बताया गया था. शर्मा ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंता है और वे केवल सरकार से सवाल पूछ रहे थे.
हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सरकार के अनुरोध के पीछे क्या कारण था.
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में, चैनल ने पहलगाम हमले को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कई वीडियो अपलोड किए हैं.
जैसे कि कुछ वीडियोज़ के शीर्षक इस प्रकार हैं.
“पहलगाम हमले का खुल गया राज। रातों रात क्या हुआ कि हट गई सेना?'
“लाल कालीन पर अमित शाह का स्वागत। मृतकों को श्रद्धांजलि देने गए थे या तमाशा?' एक अन्य शीर्षक में लिखा था।
यूट्यूब पर चैनल के पेज पर एक संदेश नजर आ रहा है. जिस पर लिखा है, ‘राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित सरकार के आदेश के कारण यह सामग्री वर्तमान में इस देश में उपलब्ध नहीं है. सरकार द्वारा हटाए जाने के अनुरोधों के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया Google पारदर्शिता रिपोर्ट देखें.’
4PM के छह अन्य यूट्यूब चैनल हैं, जिनमें 4PM UP और 4PM राजस्थान शामिल हैं.
गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले सरकार ने भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया था.
भ्रामक और गलत सूचनाओं के इस दौर में आपको ऐसी खबरों की ज़रूरत है जो तथ्यपरक और भरोसेमंद हों. न्यूज़लॉन्ड्री को सब्सक्राइब करें और हमारी भरोसेमंद पत्रकारिता का आनंद लें.
Also Read
-
From Sittilingi to Sijimali: The doctor Odisha police arrested over anti-mining agitation
-
Awadh ground report: UP’s swing voters speak, from Mohanlalganj to Ayodhya
-
What this Diwali should teach the Indian retail investor
-
How a trust close to BJP got five elephants from Assam for Tamil Nadu temples
-
After Uttarakhand, it’s MP: CM Yadav spent Rs 230 cr to sell a Rs 30 lakh cr ‘MoU’ mirage