NL Tippani
रेवंत से अनंत तक जंबुद्वीप का जंतुआलय बीच में सुधीर चौधरी और नाविका कुमार
भारत चमत्कारों का देश है. यहां पिछले हफ्ते एक बड़ा चमत्कार हुआ. नरेंद्र मोदीजी बैंकॉक में दिखे जबकि राहुल गांधी पार्लियामेंट में. आईटी सेल के हरकारों का कहना था कि मोदीजी ने अपने कामकाज के घंटे अठारह से बढ़ाकर बैंकॉक तक पहुंचा दिया है.
पूरा देश धीरे धीरे चिड़ियाघर में तब्दील होता जा रहा है. जंतुओं की बहार आई हुई है. धनराज सेठ उर्फ मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने मुर्गी रक्षा दल का गठन किया है. इस खबर के वायरल होते ही गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा जंतु कल्याण आश्रम में शेरों, तेंदुओं, लकड़बग्घों और बाघों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया.
मुर्गियों की बात चल रही थी तो याद रखें कि खबरिया चैनलों पर भी जंतु पुराण उसी श्रद्धा और समर्पण से बांचा गया. समाजवादी पार्टी के राजकुमार भाटीजी ने बहुत खूबसूरत तरीके से जंतुओं के जरिए खबरिया चैनलों का चरित्र बखान किया.
दूसरी तरफ चिड़ियाघर में तिहाड़ शिरोमणि सुधीर चौधरी ने भी जोरदार दस्तक दी. उन्होंने काले कौव्वों की भीड़ में खुद को सोने का कौव्वा बताया. उनके और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंथ रेड्डी के बीच जोरदार कंपटीशन देखने के लिए यह टिप्पणी देखें.
Also Read
-
‘Today I only see denuded land’: Mango orchards give way to Adani’s power plant
-
Will Gen Z vote out the BJP in ’27? Sreenivasan Jain asks UP’s youth
-
A pristine forest, wildlife, over 32,000 trees at risk: Anger grows over Torrent project in Maharashtra
-
TV Newsance 355 | ‘Aap itne democratic kyun ho gaye?’ Arnab’s Diwali question
-
उत्तराखंड: समय-सीमा खत्म होने के बाद चुनाव अधिकारियों ने दर्ज की 2 हजार से ज्यादा आपत्तियां