Khabar Baazi
श्याम मीरा सिंह को सदगुरु जग्गी वासुदेव पर वीडियो हटाने के आदेश
यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह को आध्यात्मिक गुरु सदगुरू जग्गी वासुदेव पर बनाए वीडियो को दिल्ली हाईकोर्ट ने फिलहाल हटा लिए जाने के आदेश दिए हैं.
मालूम हो कि 24 फरवरी को अपलोड किए गए इस वीडियो का शीर्षक था, “सद्गुरु का पर्दाफाश: जग्गी वासुदेव के आश्रम में क्या हो रहा है” और आरोप लगाया गया कि आश्रम में नाबालिगों का शोषण किया जा रहा है.
फिलहाल इस वीडियो को 9 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, इस पर 65 हजार से ज्यादा लाइक्स और 13 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं.
लाइव लॉ के मुताबिक, हाईकोर्ट ईशा फाउंडेशन द्वारा दायर मानहानि याचिका पर फिलहाल अंतरिम राहत देते हुए ये आदेश जारी किए हैं. साथ ही हाईकोर्ट ने आम जनता द्वारा भी इस वीडियो के शेयर किए जाने पर रोक लगाने की बात कही है. मामले में अगली सुनवाई 9 जुलाई को होगी.
अपने आदेश में न्यायालय ने कहा कि श्याम मीरा सिंह ने यूट्यूब वीडियो को “असत्यापित सामग्री” के आधार पर बनाया है और वीडियो का शीर्षक जनता को लुभाने के लिए दिया गया है.
जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने श्याम मीरा सिंह समेत गूगल, एक्स और मेटा तीनों प्लैटफॉर्म्स को ये वीडियो हटाने के आदेश दिए हैं. साथ ही इसके साझा करने पर भी रोक लगाई है.
Also Read
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
‘A journalist only until I’m lathi-charged’: Meet the content creators behind Delhi’s protest videos
-
Why gig workers can’t choose working hours even in extreme weather
-
Inside CJP: Mehr Pasricha on how the movement works, and its critics
-
'गंगा-जमुनी' फ़ैंटेसी, मिटती भाषाएं एवं सोशल मीडिया के दौर में यूनिवर्सिटीज़ और लोकतंत्र का भविष्य