Khabar Baazi
महेश लांगा केस: सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को जारी किया नोटिस
द हिंदू के पत्रकार महेश लांगा ने उनके खिलाफ चल रही कानूनी कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया था, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट को नोटिस जारी किया है. सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार से मामले में जवाब मांगा है, साथ ही आगामी सुनवाई के लिए तारीख भी तय की है.
बता दें कि महेश लांगा जो द हिंदू अहमदाबाद के एक पत्रकार हैं. उनके खिलाफ पिछले कुछ महीनों में कई मामलों में एफआईआर दर्ज हुई हैं. इनमें धोखाधड़ी, चोरी और जीएसटी घोटाले के आरोप शामिल हैं. इनमें एक मामला 40 लाख की जबरन वसूली का भी है जो 23 जनवरी को दर्ज किया गया था.
इस मामले में लांगा ने गुजरात हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने 6 फरवरी को ख़ारिज कर दिया था. इसके बाद लांगा ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया. लांगा के वकील ने सुप्रीम कोर्ट से निवेदन किया कि हाई कोर्ट का आदेश निरस्त किया जाए और लांगा को जमानत दी जाए.
इसी के चलते सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है, साथ ही अगली सुनवाई की तारीख भी तय की है. इस मामले की सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट में होगी.
इस मामले पर हमारी पहले की गई एक रिपोर्ट यहां पढ़ सकते हैं.
Also Read: गुजरात: महेश लांगा अंदर, आगे किसकी बारी?
Also Read
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
A BJP worker in Uttarakhand objected. Voters in Kichha who never knew him are off the roll
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
The Starlink controversy explained: What an Indian licence can and can’t control
-
‘People scared of economics’: Sarthak Pradhan on your money, GST and Fiscal Fables