Another Election show
एक और चुनावी शो: राजनीति में कितना बदलाव ला सकते हैं आज़ाद उम्मीदवार और नई पार्टियां?
एक और चुनावी शो के इस एपिसोड में अतुल चौरसिया और मनीषा पांडे ने युवा वोटरों से बात की. इस बातचीत का मकसद युवाओं वोटरों के मुद्दों को समझना और राजनीति में ये लोग किस तरह का बदलाव देखना चाहते हैं, इस पर चर्चा करना था. इस दौरान न्यूज़लॉन्ड्री के पूर्व सहयोगी और फिलहाल यूट्यूबर मेघनाद भी इस बातचीत में शामिल रहे. गौरतलब है कि मेघनाद दिल्ली विधानसभा चुनाव में मालवीय नगर सीट से आज़ाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं.
मतदाताओं का कहना था कि एक राजधानी के तौर दिल्ली में बुनियादी सुविधाओं का अभाव नजर आता है. एक महिला वोटर ने कहा कि सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं पर छींटाकशी और छेड़छाड़ की घटनाओं से बचना उनके लिए मुश्किल होता जा रहा है. एक अन्य युवा वोटर ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण पर किसी का कोई ध्यान नहीं है. वहीं, मेघनाद ने माना कि अब राजनीति में अब टकराव बढ़ने लगे हैं.
युवा वोटरों के मुद्दे क्या हैं और क्या आज़ाद उम्मीदवार मौजूदा राजनीतिक स्थिति में कोई बदलाव ला सकते हैं.
देखिए एक और चुनावी शो का ये एपिसोड.
Also Read
-
The curious case of protesters’ missing phones: Neither FIR for ‘snatching’, nor memo for ‘seizure’
-
Locked when women need help? Delhi Police’s pink booth reality check
-
Ali Khan Mahmudabad on ‘Ganga-Jamuni fantasy’, dying languages and democracy online
-
दैनिक जागरण और संघ की एक विचारधारा: नागपुर के कार्यक्रम में प्रधान संपादक संजय गुप्ता का खुला ऐलान
-
Jagran’s RSS confession is here. Its record deserves a re-read