Video
दिल्ली चुनाव: अंसारी से लेकर आतिशी तक को ‘गाली देने’ पर क्या बोले रमेश बिधूड़ी
बीजेपी के वरिष्ठ नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली की कालकाजी विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं. बीते दिनों में आए उनके विवादित बयानों ने दिल्ली के चुनाव को दिलचस्प बना दिया है. उनका मुकाबला आम आदमी पार्टी से मुख्यमंत्री आतिशी सिंह और कांग्रेस की अल्का लांबा से है. बिधूड़ी का कहना है कि लोग आम आदमी पार्टी की सरकार से तंग आ चुके है.
लेकिन सवाल यह है कि भाजपा, आम आदमी पार्टी की सभी योजनाओं को जारी रखने का वादा क्यों कर रही है? श्रीनिवासन जैन से हुई बातचीत में बिधूड़ी ने वादों से मुकरने की तरफ इशारा किया. इसी क्रम में पानी और बिजली के बिल से लेकर नल से जल योजना पर बात हुई.
भाजपा ने ‘आप’ पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर निशाना साधा लेकिन ‘वाशिंग मशीन वाली राजनीति’ के सवालों से घिरी भाजपा और आरोपी नेताओं को पार्टी में शामिल करने का क्या? इसके जवाब में बिधूड़ी कहते हैं कि भ्रष्टाचार के आरोप तब साबित होते हैं जब पुख्ता जांच की जाए जैसे केजरीवाल जेल गए.
बिधूड़ी अपने विवादस्पद बयान और भड़काने वाले भाषणों को लेकर भी सुर्ख़ियों में रहे हैं. हालांकि, वे पूर्व सांसद दानिश अली के बारे में दिए गए बयान पर बात करने से बचते नजर आते हैं. साथ ही आतिशी सिंह के पिता को लेकर दिए बयान से भी वे मुकरते नजर आते हैं.
देखिए ये वीडियो रिपोर्ट.
Also Read
-
The world is in a mess. It’s time to retire the gerontocrats
-
Inside Brazil’s divided democracy
-
Surviving a punishing Church: The story of Sr Ranit and Stand By Me
-
Uttarakhand ERO refused BJP worker’s bulk Form 7 objections. After ECI complaint, 5,359 were accepted
-
उत्तराखंड: ईआरओ ने ठुकराईं भाजपा कार्यकर्ता की थोक में आपत्तियां, दिल्ली में शिकायत के बाद स्वीकार